comscore

Free Fire MAX की ऐसी खतरनाक Gloo Wall Skin, जिन्हें पाना है बड़ा टास्क

Free Fire MAX Best Gloo wall skin: फ्री फायर मैक्स में कई खतरनाक ग्लू वॉल स्किन मिलती हैं। इन्हें किसी खास मौके पर ही पाया जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2024, 01:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में कई ग्लू वॉल स्किन मिलती हैं। ये प्लेयर्स के गेम को मजेदार बनाती हैं। साथ ही, उन्हें जीतने में भी मदद करती हैं। स्किन के जरिए गेमर्स ग्लू वॉल को जबरदस्त बना सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में इस समय कई ग्लू वॉल स्किन आ चुकी हैं। कुछ स्किन प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, इन्हें पाना काफी मुश्किल है। आज हम यहां ऐसी ग्लू वॉल स्किन के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें पाना हर प्लेयर्स के लिए बड़ा टास्क होता है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Best Gloo Wall Skin

Hayato the Guardian ग्लू वॉल स्किन

गेम की सबसे अच्छी ग्लू वॉल स्किन में गिनी जाने वाली Hayato the Guardian ग्लू वॉल स्किन प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें मिलने वाले ब्लू ब्रांड की थीम काफी अच्छी और यूनिक लगती है। इससे स्किन का लुक और भी जबरदस्त हो जाता है। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Death Guardian ग्लू वॉल स्किन

Free Fire MAX की इस ग्लू वॉल स्किन को प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। यह ग्लू वॉल स्किन काफी रेयर है। इसे बहुत कम पाने का मौका मिलता है। गेम का डेवलपर Garena किसी खास मौके पर ही इसे गेम में लाता है। स्किन गोल्डन और सिल्वर कलर के डिजाइन में आती है। इस कारण गेमर्स इसको पसंद करते हैं। इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण इसे हर प्लेयर नहीं खरीद पाता है। अगर यह आपको किसी भी इवेंट में मिलें तो इसके लिए जरूर क्लेम करें। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Gate to Oblivion ग्लू वॉल स्किन

फ्री फायर मैक्स की जबरदस्त ग्लू वॉल स्किन में से एक Gate to Oblivion ग्लू वॉल स्किन काफी खतरनाक है। इस ग्लू वॉल स्किन का कलर लाल है। इस कारण इसे कई लोग पसंद करते हैं। इस स्किन के बीच में डीमन का साइज बना है। इस डिजाइन के कारण स्किन को काफी यूनिक माना जाता है। यह गेम में काफी खास मौकों पर मिलती है।