Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 13, 2024, 08:19 PM (IST)
Free Fire Max गेम के मैदान में दुश्मनों को चारों खाने चित करने के लिए कई तरह के वेपन्स मिलते हैं। इन वेपन्स में राइफल, मशीनगन, शॉर्टगन, कटाना व ग्रेनेड आदि शामिल होते हैं। इन सब वेपन्स के जरिए आप इस बैटल रॉयल गेम में अपने दुश्मन को मार गिराकर आगे बढ़ सकते हैं। वेपन्स की बात आती है, जो ज्यादातर प्लेयर्स गन्स में अपने डायमंड्स खर्च कर देते हैं। हालांकि, गेम में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ गन्स का इस्तेमाल काफी नहीं है। आपको गेम में ग्रेनेड्स पर भी डायमंड्स खर्च करने चाहिए। जी हां, दुश्मन को मार गिराने में ग्रेनेड्स काफी अहम किरदार निभाते हैं। आप एक ग्रेनेड के दम पर एक बार में कई दुश्मनों को ढेर कर सकते हैं। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स के 3 सबसे खतरनाक ग्रेनेड्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन पर आपको अपने डायमंड्स जरूर खर्च करने चाहिए। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Hypercore Blues ग्रेनेड को आप Free Fire Max में 299 डायमंड्स के जरिए खरीद सकते हैं। इस ग्रेनेड के की खासियत यह है कि यह डायमंड आकार में आता है। जैसे ही इस हथगोले को आप दुश्मन की तरफ फेंकते हैं, तो यह ब्लू और पर्पल रंग की लाइटिंग के साथ फटता है। ग्रेनेड फटते हुए भी इसमें डायमंड का आकार देखने को मिलता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Emerald Power ग्रेनेड टिपिकल ग्रेनेड शेप में आता है। इस ग्रेनेड में गोल्ड और ग्रीन का डिजाइन देखने को मिलता है। इसकी खास बात यह है कि यह ग्रेनेड फटते वक्त चारों तरफ यैलो लाइटिंग फैला देता है। इस ग्रेनेड की कीमत 299 डायमंड्स है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Merry Snowman ग्रेनेड को खासतौर पर क्रिसमस के दौरान पेश किया गया था, जिसे अब भी कई प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इस ग्रेनेड के फटने पर स्नोमैन की टॉपी, मफलर और स्नो यहां-वहां गिरती दिखती है। यह ग्रेनेड अन्य ग्रेनेड के मुकाबले देखने में काफी अलग है। इस ग्रेनेड को आप 299 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
ग्रेनेड्स खरीद लेना ही काफी नहीं है। यदि आप सच में ग्रेनेड के जरिए एक बार में कई दुश्मनों को खत्म करना चाहते है, तो आपको इसकी सही टेक्निक पता होनी चाहिए। सही ग्रेनेड थ्रो के लिए आपको ट्रेनिंग मोड में जाकर ग्रेनेड थ्रो की अच्छे से प्रैक्टिस करनी चाहिए।