Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 03, 2024, 12:47 PM (IST)
Free Fire Max में प्लेयर्स के लिए नया इवेंट लाइव हो गया है। इसका नाम 100% Bonus Top-Up है। इसमें 500 Diamonds बिल्कुल फ्री मिल रहे हैं। आपको बता दें कि डायमंड इन-गेम करेंसी है। इसका उपयोग करके आप गेम में मिलने वाले कैरेक्टर, ग्लू वॉल, इमोट, पेट, वेपन स्किन और बंडल जैसे आइटम खरीद सकते हैं। इन-गेम करेंसी पाने के लिए असली पैसे खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
फ्री फायर मैक्स का बोनस टॉप-अप इवेंट आज से शुरू हो गया है, जो 9 नवंबर 2024 तक चलेगा। इस दौरान गेमर्स डायमंड खरीदकर एक्स्ट्रा डायमंड पा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि इस तरह के इवेंट में भाग लेकर कम दाम में ज्यादा डायमंड पाए जा सकते हैं। इससे पैसों की बचत होगी। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
1. 100 डायमंड की खरीद पर 100 डायमंड फ्री मिल रहे हैं।
2. 300 डायमंड खरीदने पर 200 डायमंड एकदम फ्री दिए जा रहे हैं।
3. 500 डायमंड की खरीद पर 200 डायमंड बोनस के तौर पर दिए जा रहे हैं।
4. 1000 डायमंड की खरीद पर 500 डायमंड्स एक्सट्रा मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
1. बोनस के रूप में डायमंड पाने के लिए अपने फोन में मल्टीप्लेयर गेम फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. स्क्रीन के टॉप में बने डायमंड पर टैप करें।
3. नीचे की तरफ स्क्रॉल करके टॉप-अप पर क्लिक करें।
4. यहां आपको टॉप-अप इवेंट मिलेगा, उस पर टैप करके आगे बढ़ें।
5. यहां अपने बजट के अनुसार स्टोर में जाकर डायमंड खरीदें।
6. अब दोबारा टॉप-अप सेक्शन में जाकर क्लेम बटन दबाएं।
7. इसके बाद आपको फ्री डायमंड मिल जाएंगे।
गेम डेवलपर गरेना (Garena) का मानना है कि इस तरह के इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए जारी किया जाता है। इन इवेंट में हिस्सा लेकर गेमर्स मुफ्त में कई डायमंड के साथ-साथ कैरेक्टर और पेट जैसे गेमिंग आइटम पा सकते हैं। इससे गेमिंग अनुभव बेहतर होता है और मैच में जीतने में बहुत मदद मिलती है।