comscore

Free Fire India आने से पहले कर लें तैयारी, इस तरह आसानी से मिलेगी जीत

Free Fire India लॉन्च होने से पहले प्लेयर्स को इसके लिए तैयारी कर लेनी चाहिए। इसका गेमप्ले काफी हद तक फ्री फायर जैसा होगा। इस कारण प्लेयर्स इसके लिए तैयारी कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 06, 2023, 02:22 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire India गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हो गया है।
  • गेम के लिए अभी प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • गरेना ने इस गेम की लॉन्चिंग को टाल दिया है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire India भारत में जल्द होने वाला है। गेम की वापसी की खबर से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 31 अगस्त को गेम के डेवलपर Garena ने फ्री फायर इंडिया की वापसी की घोषणा की थी। गेम 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था। अब इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। डेवलपर ने नई डेट अभी अनाउंस नहीं की है। लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम

बता दें कि फ्री फायर को भारत में काफी पसंद किया जाता है। पिछले साल कई चीनी ऐप के साथ-साथ कंपनी ने इसे भी बैन कर दिया गया है। इसके बाद अब गेम को नए नाम Free Fire India के साथ भारत में वापस लाया जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले भी प्लेयर्स कई तरह से इसके लिए तैयरी कर सकते हैं। हम यहां कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं, जो झटपट गेम में उनकी रैंक बढ़ाने में मदद करेंगे। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE

Free Fire India के लिए ऐसे बनें प्रो प्लेयर

बता दें कि फ्री फायर इंडिया को फ्री फायर की जगह लाया जा रहा है। इस कारण इसका गेमप्ले काफी हद तक उसके जैसा ही होगा और इसमें फ्री फायर के समान कई वेपन और कॉस्मेटिक आइटम मिलेंगे। इस आधार पर प्लेयर्स फ्री फायर इंडिया के लिए अपनी तैयारी पहले ही कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

फ्री फायर मैक्स खेलकर समझें गेमप्ल

फ्री फायर इंडिया भारत में बैन है। हालांकि, उसका लाइट वर्जन फ्री फायर मैक्स अभी भी भारत में खेलने के लिए उपलब्ध है। प्लेयर्स को गेम खेलना चाहिए। इससे वे गेमप्ले को समझ पाएंगे। साथ ही, उन्हें यह भी समझ आएगा कि वे किस स्ट्रेटजी के साथ फ्री फायर इंडिया में आसानी से जीत मिलेगी।

वेपन को करें स्टडी

लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई वेपन मिलते हैं। प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स में दिए गए वेपन की स्टडी करनी चाहिए। सभी वेपन अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। क्लोज और लॉन्ग रेंज फाइट के लिए किस तरह के वेपन का यूज करना यह समझना बहुत जरूरी है। इससे आप फ्री फायर इंडिया खेलते समय सही वेपन का चयन कर पाएंगे।

पेट्स और कैरेक्टर की स्किल समझें

गेम में मिलने वाले हर कैरेक्टर और पेट्स की स्किल अलग-अलग होती है। इस कारण प्लेयर्स के लिए जरूरी है कि वे अपने गेमप्ले और स्ट्रेटजी के आधार पर सही कैरेक्टर और पेट का चयन करें। यह आपको तब ही पता चलेगा, जब आप उनकी यूज करेंगे या उनके बारे में जानेंगे। फ्री फायर मैक्स के कैरेक्ट स्किल को जानना आपको फ्री फायर इंडिया में जीत दिलाने में मदद करेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्रैक्टिस करें और बनें प्रो प्लेयर

प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा Free Fire MAX खेलें। इससे Free Fire India आने तक वे गेम के प्रो प्लेयर बन जाएंगे और उन्हें जीतने में आसानी होगी। इन टिप्स के जरिए आप फ्री फायर इंडिया के लिए तैयार हो सकते हैं।