comscore

BGMI में बिगनर्स के लिए स्मार्ट Tips, सर्वाइव करना होगा बहुत आसान

BGMI में बिगनर्स के लिए सर्वाइव करना बहुत कठिन होता है। इसलिए हमने नीचे कुछ टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपके सर्वाइवल की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 19, 2025, 12:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI शानदार बैटल रॉयल गेम है। इसमें जीत हासिल करने के लिए सर्वाइव करने की जरूरत पड़ती है, जो कि नए खिलाड़ी बिल्कुल भी नहीं कर पाते हैं। इस कारण जीत पाना बहुत कठिन हो जाता है। इसलिए हम आपको इस खबर में बीजीएमआई के सर्वाइवल टिप्स देने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से आपके गेम में बने रहने और जीत हासिल करने की संभावना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं… news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

जोन में जल्दी पहुंचे

बीजीएमआई में समय-समय पर जोन छोटा होता रहता है। इस वजह से कई प्लेयर्स जोन में पहुंचने से पहले ही आउट हो जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए समय रहते जोन में पहुंचने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके गेम में बने रह सकेंगे और अंतिम जोन तक पहुंच सकेंगे। news और पढें: BGMI में आखिर तक जिंदा रहना है? इन ट्रिक्स से चिकन डिनर होगा पक्का

हॉट लोकेशन

गेम में हॉट लोकेशन ऐसी जगह हैं, जहां गेमर्स की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से गेम में सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक बने रहने के लिए ऐसी हॉट लोकेशन पर लैंड न करें। इसकी बजाय कम गेमर्स वाली जगह पर लैंड करें। इससे आपको लूट प्राप्त करने और गेम में बने रहने का अवसर मिलेगा।

व्हीकल

बीजीएमआई में मिलने वाले व्हीकल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनकी मदद से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जा सकता है। गेम के दौरान इसे अपने साथ रखें। इससे आप समय पर जोन में पहुंच जाएंगे और घातक हमले से बचकर निकल सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फाइट

बीजीएमआई में जब जरूरी हो, तो ही फाइट करें। यदि दो टीम आपस में लड़ रही हैं, तो उनसे दूरी बनाए रखें और मौका मिलने पर ही हमला करें। खुद उनकी लड़ाई के बीच में न जाकर फंसे। इससे आपके गेम में बने रहने की उम्मीद बढ़ जाएगी।