comscore

BGMI का Daily Fortune Pack, प्रीमियम आउटफिट के साथ मिल रहा बहुत कुछ

BGMI (Battlegrounds Mobile India) Daily Fortune Pack बहुत खास है। इसमें अधिक UC के साथ शानदार आइटम जैसे Gothic Lady आउटफिट, फ्रैगमेंट आदि मुफ्त में पाए जा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 22, 2024, 02:07 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI से इस समय लाखों गेमर्स जुड़े हैं, जिन्हें खुश करने के लिए गेम मेकर Krafton समय-समय पर नए-नए इवेंट एड करता रहता है। इनसे शानदार और एक्सक्लूसिव आइटम्स पाए जा सकते हैं। इस कड़ी में एक और इवेंट हाल ही में जोड़ा गया है। इसका नाम Daily Fortune Pack है। इसमें Fortune Bag और UC एक साथ खरीदने पर शानदार आउटफिट से लेकर फॉर्च्यून कॉइन तक दिए जा रहे हैं। news और पढें: Free Fire Max के सबसे बेस्ट Luck Royale इवेंट, सस्ते में पाएं प्रीमियम Emote और Skin

BGMI Daily Fortune Pack

बीजीएमआई के Daily Fortune Pack को 20 अक्टूबर को लाइव किया गया था, जो 11 नवंबर तक चलेगा। इसमें 499 रुपये, 899 रुपये और 1499 रुपये का पैक मिल रहा है। इसके पहले पैक में 550UC-1 Fortune Bag, दूसरे पैक में 800 UC-2 Fortune Bag और तीसरे पैक में 1500 UC-4 Fortune Bag दिए जा रहे हैं। news और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री

news और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ

इन पैक खरीद पर गेमर्स को Mythic Emblem Fragment और Fortune कॉइन मिलेंगे। अच्छी बात यह है किन इन कॉइन को रिडीम करके Gothic Lady आउटफिट प्राप्त की जा सकती है, जिसके लिए 20 कॉइन लगेंगे। इस प्रीमियम आउटफिट से फीमेल प्लेयर्स को गेम में आकर्षक लुक मिलेगा।

कैसे एक्सेस करें फॉर्च्यून पैक

1. अपने स्मार्टफोन में BGMI ओपन करें।
2. लॉबी के राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
4. यहां आपको Daily Fortune Pack मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
5. अब यहां से पैक खरीदकर रिवॉर्ड्स पा सकते हैं।

काम की बात

बता दें कि बीजीएमआई के डेली Fortune पैक इवेंट से दिन में केवल एक ही पैक खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिलने वाले फ्री कॉइन से आउटफिट व फ्रैगमेंट जैसे आइटम्स प्राप्त किए जा सकते हैं। यदि खिलाड़ी इवेंट खत्म होने के 1 घंटे पहले पैक खरीदते हैं, तो उन्हें रिवॉर्ड्स देरी से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन रहना पड़ेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गेम मेकर का मानना है कि इस तरह के इवेंट से प्लेयर्स कम UC में एक्सक्लूसिव आइटम हासिल कर सकते हैं। इससे उनका गेमिंग अनुभव बेहतर होता है।