Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 25, 2025, 01:03 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में मिलने वाले एयरड्रॉप प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं, क्योंकि इसमें हाई-पावर वाली गन, आर्मर और हेलमेट मिलता है। इन सभी आइटम का उपयोग करके दुश्मन को नॉक आउट करने के साथ सर्वाइव किया जा सकता है। हम आपको आज इस गेमिंग आर्टिकल में एयरड्रॉप में मिलने वाले आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे बल्कि मैच जीतने में भी सहायता करेंगे। आइए इन आइटम पर डालते हैं एक नजर… और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
एयरड्रॉप में मिलने वाली यह स्नाइपर गन बहुत घातक है। इससे निकलने वाली बुलेट एक बार में दुश्मन को मार गिरा सकती है। इसका इस्तेमाल करके लॉन्ग-रेंज फाइट्स को आसानी जीता जा सकता है। जब भी एयरड्रॉप मिले, तो इस गन को जरूर कलेक्ट करें। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
बीजीएमआई के एयरड्रॉप में मिलने वाला लेवल 3 आर्मर लॉन्ग व मिड रेंज फाइट्स के दौरान होने वाली हैवी फायरिंग ही नहीं बल्कि ग्रेनेड के एक्सप्लोजन से भी बचाता है। इसका इस्तेमाल करने से गेम में सर्वाइव करने में मदद मिलती है। इसलिए इस प्रोटेक्शन आइटम का जरूर उपयोग करें। इससे आपकी गेम में जीत सुनिश्चित होगी।
Mk14 EBR बीजीएमआई की अनेक गुणों वाली जबरदस्त गन है। इसमें सिंगल शॉट सेट करके असॉल्ट के साथ मार्क्समैन राइफल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका रिकॉइल भी स्थिर है। इससे गन कंट्रोल करने में आसानी होती है। प्लेयर्स इसका उपयोग करके गेम की मिड, क्लोज और लॉन्ग रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं। अगर एयरड्रॉप में यह गन मिले, तो इसे जरूर कलेक्ट करें।