Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 15, 2025, 05:35 PM (IST)
BGMI A15 Royale Pass
और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
BGMI का नया A15 Royale Pass, जिसका टाइटल ‘Candy Corruption’ रखा गया है, 18 सितंबर 2025 को सुबह 7:30 बजे लॉन्च होने जा रहा है। यह पास मौजूदा BGMI Royale Pass को रिप्लेस करेगा, जो उसी दिन खत्म होगा। गेम का हाल ही में आया BGMI 4.0 अपडेट पहले ही खिलाड़ियों में काफी फेमस हो चुका है और अब सभी की नजरें A15 Royale Pass पर टिकी हुई हैं। इस नए सीजन में खिलाड़ियों को रोमांचक थीम, शानदार डिजाइन्स और ढेर सारे अनोखे रिवॉर्ड्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर रंग-बिरंगे और स्पूकी (हैलोवीन स्टाइल) रिवॉर्ड्स के साथ तैयार किया है ताकि गेमिंग का अनुभव और भी मज़ेदार बन सके। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो
नए Royale Pass में खिलाड़ियों के लिए लेवल 1 से लेकर लेवल 100 तक कई खास इनाम रखे गए हैं।
खिलाड़ियों के पास इस Pass को खरीदने के दो ऑप्शन होंगे पहला, मंथली Pass, जिसमें पहले महीने 50 लेवल अनलॉक होंगे और बाकी 50 लेवल अगले महीने में खुलेंगे। दूसरा ऑप्शन है फुल Pass, जिसमें सभी 100 लेवल तुरंत अनलॉक हो जाएंगे। फुल Pass लेने वाले खिलाड़ी तेजी से मिशन पूरे कर पाएंगे और मंथली Pass यूजर्स से पहले ही माईथिक रिवॉर्ड्स हासिल कर लेंगे। BGMI का यह नया Royale Pass सिर्फ इनामों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी थीम के लिए भी खास माना जा रहा है। Candy Corruption का यह कॉम्बिनेशन गेम में फेस्टिव मूड और मजेदार एनर्जी लेकर आएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह एक शानदार मौका है कि वे सीजन को पूरा करके अपने कलेक्शन को और खास बना सकें।