Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 15, 2024, 09:29 AM (IST)
Smartphones under 20,000: बजट के अंदर अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना यकीनन काफी मुश्किल काम होता है। अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा फोन खरीदना चाहिए, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। आज हम आपको 20 हजार से कम में आने वाले धाकड़ स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रहे हैं। इन फोन में आपको शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर व तगड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। और पढें: 10,000 रुपये से कम में मिल रहे दमदार Air Coolers, गर्मी हो जाएगी छूमंतर
OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: 15000 रुपये से कम में खरीदें ब्रांडेड Fridge, Amazon की सेल में मिल रहा भारी-भरकर Discount
Realme NARZO 70 Pro 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 17,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मौजूद है। फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
iQOO Z9s 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 19,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 1250 रुपये का ऑफ मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।