comscore

Oppo F23 5G की कीमत हुई कम, अब इतना सस्ता खरीद सकेंगे फोन

Oppo F23 5G फोन 2000 रुपये सस्ता हो गया है। कंपनी ने फोन लॉन्च के लगभग 1 साल बाद इस फोन की कीमत कम कर दी है। फोन में 64MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Edited by Manisha |Published: Feb 21, 2024, 08:33 PM (IST)

Highlights

  • Oppo F23 5G फोन हुआ सस्ता
  • कंपनी ने 2000 रुपये घटा दी कीमत
  • फोन में मिलता है 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Oppo F23 5G स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। यह फोन पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लगभग 1 साल बाद कंपनी ने इस फोन की कीमत कम कर दी है। नई कीमत से पहले फोन के फीचर्स पर नजर डालें, तो ओप्पो का यह 5G फोन 6.72-inch full-HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, यह Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत और फीचर्स की डिटेल्स। news और पढें: Oppo K14 5G को 774 रुपये देकर लाएं घर, 7000mAh बैटरी फोन पर यहां मिल रही 36 महीने की EMI

Oppo F23 5G Price cut in India

कंपनी ने Oppo F23 5G फोन को पिछले साल 24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह दाम फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, अब कंपनी ने फोन को 2000 रुपये सस्ता कर दिया है। अब इस फोन को आप 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की नई कीमत Oppo India की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट हो गई है। इस फोन में Bold Gold और Cool Black कलर ऑप्शन मिलते हैं। news और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Oppo F23 5G specifications

-6.72 इंच का full-HD+ डिस्प्ले

-Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर

-8GB RAM

-64MP का प्राइमरी कैमरा

-5000mAh

– 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग

डिस्प्ले और प्रोसेसर

स्पेसिपिकेशन की बात करें, तो Oppo F23 5G फोन में 6.72 इंच का full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। वहीं रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8GB RAM व 16GB वर्चुअल रैम की सुविधा मिलती है। फोन की स्टोरेज 256GB तक की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, वाईफाई, जीपीएस व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।