comscore

OnePlus Nord CE3 फोन 4000 रुपये हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

OnePlus Nord CE3 फोन सस्ता हो गया है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। OnePlus Nord CE4 लॉन्च के बाद अब कंपनी ने OnePlus Nord CE3 की कीमत कम कर दी है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आता है। यहां जानें फोन की नई कीमत।

Published By: Manisha | Published: Apr 22, 2024, 05:01 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • OnePlus Nord CE3 हुआ सस्ता
  • कंपनी ने 4000 रुपये घटाई फोन की कीमत
  • फोन में मिलती है 80W फास्ट चार्जिंग स्पीड
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus Nord CE3 स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। वहीं, अब OnePlus Nord CE4 लॉन्च के बाद कंपनी ने पुराने मॉडल को सस्ता कर दिया है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो आप इस डील पर नजर डाल सकते हैं। नई कीमत से पहले फीचर्स का रूख करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। news और पढें: Vivo V70 5G से लेकर OnePlus 15R तक, 50,000 से कम में खरीदें ये प्रीमियम स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE3 Price in India

कंपनी ने OnePlus Nord CE3 फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज को 26,999 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती कर दी है। 8GB RAM मॉडल की कीमत 4000 रुपये कम हो गई है, जिसे अब 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन Grey Shimmer और Aqua Surge मिलते हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो आप वनप्लस के इस फोन को कम कीमत में अब ऑर्डर कर सकते हैं। news और पढें: मार्च से बढ़ सकती है भारत में OnePlus 15R की कीमत, टिप्सटर का दावा

OnePlus Nord CE3 specifications

-6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले news और पढें: Rs 25000 से कम में आने वाले तगड़े स्मार्टफोन, कैमरा-बैटरी-परफॉर्मेंस सब है दमदार

-Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर

-12GB RAM

-256GB स्टोरेज मॉडल

-ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

-50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा

-5000mAh बैटरी

डिस्प्ले और प्रोसेसर

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो OnePlus Nord CE3 में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। यह फोन Android 13 बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।