Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 23, 2025, 09:16 AM (IST)
Motorola ने Motorola Edge 60 Stylus को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा था। आज यानी 23 अप्रैल 2025 को इस स्मार्टफोन की पहली सेल है, जो Flipkart पर दोपहर 12 बजे से लाइव होने वाली है। इस दौरान फोन पर सस्ती ईएमआई और बैंक डिस्काउंट मिलेगा। अब फीचर्स पर नजर डालें, तो हैंडसेट के साथ स्टाइलस का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में Glance AI और फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में pOLED डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिलता है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक
Motorola Edge 60 Stylus की कीमत 22,999 रुपये है। इस प्राइस में केवल 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, डिवाइस पर 1,127 रुपये प्रति माह की स्टैंडर्ड EMI ऑफर की जा रही है। और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
मोटोरोला का नया स्मार्टफोन ऐज 60 स्टाइलस एंड्रॉइड 15 (Android 15) पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 1.5k रेजलूशन वाला pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके रियर में वीगन लेदर फिनिश वाला बैक-पैनल दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए फोन में Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। वहीं, डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिली है। इससे पुष्टि होती है कि हैंडसेट वॉटर और डस्ट प्रूफ है। और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
पावर के लिए मोटोरोला ऐज 60 स्टाइलस में क्वालकॉम की Snapdragon 7s Gen2 चिपसेट और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 8GB रैम मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में Glance AI का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने ऐज 60 स्टाइलस के रियर में 50MP का Sony Lytia 700C सेंसर और 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। इसमें मोटो एआई की सुविधा मिलती है। सेल्फी के लिए इस हैंडसेट के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें नाइट, पोट्रेट, लाइव और टाइम-लैप्स जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी का साइज 5000mAh है और इसे 15W वायरलेस चार्जिंग का साथ मिला है।
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।