comscore

iPhone 17 Pro सिर्फ 73,500 रुपये में लाएं घर, Flipkart की धाकड़ डील, खरीदने के लिए मची लूट

IPhone 17 Pro को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका। Flipkart सेल में धड़ाम गिरी फोन की कीमत। हालांकि, ऐसे करें ऑफर क्लेम।

Published By: Manisha | Published: Dec 21, 2025, 12:17 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iPhone 17 Pro Discount: Apple की लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज को हर कोई खरीदना चाहता है, लेकिन बजट न होने की वजह से इच्छाओं को दबाना पड़ता है। अगर आप भी कम बजट होने की वजह से आईफोन खासतौर पर Cosmic Orange कलर ऑप्शन नहीं खरीद पा रहे थे, तो अब Flipkart आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। जी हां, फ्लिपकार्ट के जरिए आप आईफोन 17 प्रो को कम से कम दाम यानी मात्र 73,500 रुपये में खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 17 प्रो में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, A19 Chip से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल 48MP कैमरा सेंसर्स मिलते हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: Apple लवर्स के लिए गुड न्यूज, इस दिन खुलेगा कंपनी का छठा स्टोर

iPhone 17 Pro Offer

Apple के लखटकिया फोन iPhone 17 Pro को आप Flipkart के जरिए सस्ते में खरीद सकते हैं। दरअसल, आईफोन 17 प्रो के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है, जिसे आप फ्लिपकार्ट के जरिए सस्ते में खरीद सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट आईफोन पर 59,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज करने पर आपको 2000 रुपये की अलग से छूट मिलेगी। ऐसे में इस फोन को आप 73500 रुपये में खरीद सकेंगे। news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

news और पढें: इस iPhone पर मिल रहा 2995 का डिस्काउंट, दोबारा नहीं मिलेगा सस्ते में खरीदने का मौका

ध्यान रहे यह छूट फ्लिपकार्ट पर दिख रहे ऑफर के तहत सेट की गई है। हालांकि, असली एक्सचेंज वैल्यू आपके उस फोन पर निर्भर करती है, जिसे आप आईफोन 17 प्रो के लिए एक्सचेंज करना चाह रहे हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

iPhone 17 Pro specs

फीचर्स की बात करें, तो iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ल मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन A19 Pro प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन iPhone 17 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 48MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VOLTE, 4G, 3G, 2G मिलता है।