comscore

Infinix Note 40X 5G की पहली सेल आज, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Infinix Note 40X 5G की आज पहली सेल है। पहली सेल में फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। इस फोन में 12GB RAM जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 09, 2024, 10:32 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Infinix Note 40X 5G की आज पहली सेल है।
  • फोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
  • स्मार्टफोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix Note 40X 5G स्मार्टफोन की आज पहली सेल से शुरू हो रही है। पहली सेल में इस फोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है। इस फोन में 12GB तक RAM दी गई है। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। फोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है। इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। फोन की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और सेल ऑफर के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: iPhone 17 लवर्स के लिए खुशखबरी, यहां सीधा मिल रहा 4000 का Discount, सीमित समय के लिए Offer

Infinix Note 40x 5G First Sale

Infinix Note 40x 5G स्मार्टफोन की सेल आज दोपबर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। फोन के दो वेरिएंट आए हैं। 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 14,999 रुपये में लाया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। इसे सेल में खरीदने पर ICICI बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फोन को लॉन्च ऑफर के तहत 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे। news और पढें: OPPO Find X9 5G पर 6750 रुपये की जबरदस्त छूट, जल्दी उठाएं छप्परफाड़ ऑफर का फायदा

फोन के सभी फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 500 nits है। फोन की स्क्रीन पर Dynamic पोर्ट मिल रहा है, जिसमें चार्जिंग, लो बैटरी और फेस अनलॉक जैसी जानकारियां डिस्प्ले होंगी। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है।

इसके अलावा, हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के साथ-साथ फोन में वर्चुअल रैम के जरिए 24GB तक रैम बढ़ाने का ऑप्शन भी मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके बैक में क्वाड LED फ्लैश दिया गया है। फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14 पर रन करता है।