Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Aug 24, 2024, 03:44 PM (IST)
Earbuds Under 1500 on Amazon: आजकल ज्यादातर लोग वायर वाले ईयरफोन की जगह वायरलेस ईयरबड्स इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इन ईयरबड्स की साउंड क्वालिटी बढ़िया होती है। इनमें टच और वॉइस कंट्रोल जैसे एडवांस फंक्शन मिलते हैं, जिससे फोन पॉकेट से बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है। हम आपको यहां 1500 से कम में आने वाले बेस्ट ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।
Boult Z20 Pro में बढ़िया साउंड के लिए हैवी बास ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें 45एमएस लो-लेटेंसी गेमिंग मोड है, जिससे गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इस ईयरबड्स में जेन क्वाड माइक ENC का सपोर्ट दिया गया है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। ईयरबड्स में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 60 घंटे तक चलती है। इसकी कीमत अमेजन इंडिया शॉपिंग वेबसाइट पर 1,199 रुपये है।
पीट्रॉन ने इस ईयरबड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड और 13mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें डीप बास मिलता है। इसके अलावा, ईयरबड्स में टच कंट्रोल से लेकर 40 घंटे चलने वाली बैटरी तक दी गई है। इसमें 40एमएस लो-लेटेंसी मोड भी है। साथ ही, टच कंट्रोल जैसे लेटेस्ट फीचर मिलते हैं। इसकी कीमत 1,209 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से ऑर्ड करके घर मंगवाया जा सकता है।
बोट एयरडोप्स 300 ईयरबड्स 4 माइक के साथ आते हैं, जिससे कॉलिंग करने में कोई समस्या नहीं आती है। इसमें एआई-ईएनएक्स तकनीक मिलती है, जो बाहरी आवाज को रोकती है। इसमें Cinematic Spatial ऑडियो और इन-ईयर डिटेक्शन फीचर मिलता है। इसके अलावा, ईयरबड्स में 50 घंटे चलने वाली बैटरी भी दी गई है। इसे आप अमेजन से 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं।