Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 04, 2026, 07:17 PM (IST)
CMF Watch 3 Pro India launch date
CMF Watch 3 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यह कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टफोन होने वाली है, जो कि भारत में एंट्री मारेगी। कंपनी इस वॉच को भारत में 6 मई को लॉन्च करेगी। भारत से पहले इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। फीचर्स की बात करें, तो सीएमएफ की वॉच में 1.43 इंच का राउंड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। कंपनी ने इसमें डुअल-बैंड मल्टी-सिस्टम GPS सपोर्ट भी दिया है। इस वॉच में ChatGPT जैसे एआई एक्सेस भी मौजूद है। और पढें: CMF Headphone Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, CMF Watch 3 Pro की हो सकती है एंट्री!
ग्लोबल मार्केट में CMF Watch 3 Pro को EUR 99 में पेश किया गया था, जो कि 10,000 से 11,000 रुपये की रेंज में आती है। खास बात यह है कि इस रेंज में या फिर इससे कम में CMF वॉच को भारतीय मार्केट में मौजूद 5 स्मार्टवॉच से कड़ी टक्कर मिल सकती है। और पढें: CMF Headphone Pro और CMF Watch 3 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, टीजर वीडियो जारी
और पढें: CMF Watch 3 Pro धांसू डिजाइन और AI फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Amazfit Bip 6 को Amazon से 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में आपको 1.97 इंच का डिस्प्ले मिलता है। साथ ही यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने इसमें 140 वर्कआउट मोड्स दिए हैं। इसमें GPS कनेक्शन के लिए 5 satellite systems दिया गया है। सिंगल चार्ज पर यह स्मार्टवॉच 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइड करती है।
Noise ColorFit Pro 6 Max Smartwatch की कीमत भी 7,999 रुपये है। कंपनी ने इसमें 1.96 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में आपको EN 2 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें बिल्ट-इन GPS सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इस वॉच में AI फीचर्स का एक्सेस भी दिया है।
Titan Celestor को अमेजन से 9995 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। साथ ही इसमें बिल्ट-इन GPS सपोर्ट भी दिया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग व SOS फीचर मिलता है। इस वॉच को आप अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिसमें AI वॉइस असिस्टेंट शामिल है।
CrossBeats Armour Pro AI Smartwatch को 5999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। सिंगल चार्ज पर यह वॉच 30 दिन तक चलती है। इसमें BT Calling जैसे फीचर्स शामिल है। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
Fossil Gen 6 Display Wellness Edition Black Smartwatch को 7198 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह वॉच 44mm केस साइज के साथ आती है। यह वॉच कई हेल्थ फीचर्स से लैस है, जिसमें SPO2 आदि शामिल है। इसमें GPS सपोर्ट भी दिया गया है।