Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 07, 2026, 04:02 PM (IST)
Bluetooth Headphone Under 1400 on Amazon: भारतीय बाजार में ईयरबड्स की तरह ब्लूटूथ हेडफोन की भी अच्छी-खासी डिमांड है। इनकी साउंड और बिल्ड-क्वालिटी बेहद शानदार है। इनमें फोन कॉल और म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए बटन दिए गए हैं। इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक काम करती है। अगर आप अपने लिए हेडफोन लेना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो हम आपको यहां 1400 रुपये से कम के चुनिंदा हेडफोन के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हैं। इन्हें खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आ सकता है ये बड़ा फीचर
यह Boat का शानदार हेडफोन है, जिसमें शानदार साउंड प्रोड्यूस करने वाले 40mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इस हेडफोन में 40ms Low Latency बीस्ट मोड दिया गया है। इसमें ENx तकनीक का सपोर्ट मिलता है। इसकी बैटरी भी दमदार है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलती है। इस हेडफोन को अमेजन इंडिया से 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। और पढें: WhatsApp Voice और Video कॉल में आ रहा नया Noise Cancellation, कॉलिंग एक्सपीरियंस होगा शानदार!
और पढें: Best Women's Day Gift ideas: 1000 से कम के टेक गिफ्ट्स, महिला दिवस गिफ्ट्स के लिए रहेंगे बेस्ट
Noise के हेडफोन को दमदार बैटरी के साथ लाया गया है, जो फुल चार्ज में 50 घंटे चलती है। इसमें लैग फ्री एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए Low latency दी गई है। इसमें Tru Bass और 40mm के ड्राइवर मिलते हैं। हेडफोन में डुअल पेयरिंग की सुविधा मिलती है। साथ में ब्लूटूथ, ऑक्स, एसडी कार्ड और FM दिया गया है। इसको IPX5 रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 1,399 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
truke Aura Bass का डिजाइन क्लासी है। इस हेडफोन में बेहतर साउंड के लिए 40mm ड्राइवर और बास दिया गया है। इसमें डुअल पेयरिंग की सुविधा मिलती है। इसकी साउंड क्रिस्टल क्लियर है। इसके ईयर कुशन भी बहुत सॉफ्ट हैं। इसको IPX5 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि हेडफोन का उपयोग हल्की बारिश में किया जा सकता है। इसकी बैटरी 50 घंटे का बैकअप देती है। इसे अमेजन इंडिया से 1,299 में घर लाया जा सकता है।