Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: May 07, 2026, 11:15 AM (IST)
भारतीय बाजार में ईयरबड्स की बहुत डिमांड है, क्योंकि सभी ईयरबड्स का इस्तेमाल गाने सुनने के लिए नहीं बल्कि ऑनलाइन मीटिंग करने, गेम खेलने और मूवी व वेब सीरीज देखने के लिए करते हैं। यहां तक की सफर करने के दौरान भी इनका जमकर उपयोग किया जाता है।
ईयरबड्स छोटे और हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। पूरी तरह से वायरलेस होने से बिना किसी परेशानी के म्यूजिक सुना जा सकता है। साथ ही, कॉल पर बिना रुकावट के बात की जा सकती है। इनमें टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप बिना फोन बाहर निकाले सॉन्ग बदलने, वॉल्यूम कम-ज्यादा करने और कॉल पिक या कट कर सकते हैं।
आपके ईयरबड्स खराब हो गए हैं और आप अपने लिए नए ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो यह गैलरी आपके काम आने वाली है। हम आपको 2000 रुपये से कम में मिलने वाले ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका डिजाइन आकर्षक है। इनकी साउंड अच्छी है। इनमें टच कंट्रोल के साथ कई दिन चलने वाली बैटरी मिलेगी।
बोट के इस ईयरबड्स की कीमत 1899 रुपये है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसका डिजाइन मिनिमलिस्ट है। इसमें EQ मोड दिए गए हैं, जिसे यूजर अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसमें 120 घंटे चलने वाली दमदार बैटरी मिलती है। इसके अलावा, ईयरबड्स में चार माइक, Crystal Bionic साउंड और ANC यानी Active Noise Cancellation मिलता है।
नॉइस एयर क्लिप्स 2 आम ईयरबड्स से थोड़े अलग हैं। ये ईयरबड्स ओपन ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। इसमें सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। इसमें एयर वेव टेक्नोलॉजी और डुअल पेयरिंग की सुविधा मिलती है, जिससे दो डिवाइस को एक साथ जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ईयरबड्स में 12mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलती है। इसकी कीमत 1999 रुपये है।
फायरबोल्ट फायरपॉड्स एरो क्लिप में 13mm के डाइवर लगे हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इस ईयरबड्स में क्वाड माइक और कस्टामाइज EQ दिया गया है। बेहतर गेमिंग के लिए ईयरबड्स में लो-लेटेंसी की सुविधा मिलती है। इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। यानी कि यह पानी में भीगने के बाद खराब नहीं होगा। इसमें LED इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे बैटरी लेवल को चेक किया जा सकता है। इसका प्राइस 1499 रुपये है।
इस ईयरबड्स का डिजाइन पॉपुलर कार Mustang से इंस्पायर्ड है। फीचर्स की बात करें, तो ईयरबड्स में एलईडी और कई मोड दिए गए हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ क्वाड माइक दिए गए हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 60 घंटे चलती है। इसके साथ ईयरबड्स में गेमिंग मोड भी मिलता है। इसकी कीमत 1799 रुपये है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीदा जा सकता है।
Hammer का यह डिस्प्ले वाला किफायती ईयरबड्स है। इस ईयरबड्स में फाइंड माय ईयरफोन फंक्शन दिया गया है, जिससे आप गुम हुए ईयरबड्स को आसानी ढूंढ सकते हैं। बेहतर ऑडियो के लिए 13mm का ड्राइवर दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। इसके साथ चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 1499 रुपये है।