Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 08, 2024, 01:24 PM (IST)
Best Smartphones under 20000 on Amazon: अगर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन सेल आपके लिए कई सुनहरी डील्स लेकर आई है। सेल में आप धाकड़ फीचर्स वाले फोन को काफी कम दाम में घर ला सकते हैं। अगर आपका बजट 20,000 रुपये से कम का है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आप सेल के दौरान iQOO, OnePlus और Samsung ब्रांड्स के मिड-रेंज स्मार्टफोन को बंपर डील व डिस्काउंट में खरीद सकेंगे। यहां देखें कुछ बेस्ट डील्स। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम
iQOO Z9s 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से अभी आप 19,998 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर SBI बैंक कार्ड के जरिए 1250 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ आपको 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। और पढें: 10,000 से कम में मिल रहे 32 इंच वाले Smart TV, बजट में मिलेगा थिएटर का मजा
OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी Amazon से अभी आप 19,998 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy M35 5G फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1250 रुपये का ऑफ भी मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 25W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।