Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 20, 2025, 04:55 PM (IST)
Best 7000mAh battery Phones: स्मार्टफोन मार्केट साल 2025 में अपनी दमदार बैटरी के लिए मशहूर रहने वाला है। जी हां, इस साल स्मार्टफोन मेकर कंपनियों ने बड़ी से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। इनमें 6000mAh व 7000mAh बैटरी वाले फोन की भरमार है। अगर आप भी बार-बार फोन की बैटरी खत्म होने की समस्या से परेशान हैं, तो आप अब अपने लिए 7000mAh जंबो बैटरी वाला फोन खरीद सकते हैं। यहां देखें अमेजन पर मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन। और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये
OPPO K13 5G स्मार्टफोन को आप Amazon से 17560 रुपये में खरीद सकते हैं। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। इस पर बैंक कार्ड के जरिए अलग से 1500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। इसके साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा मिलता है। और पढें: 40,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्ट टीवी, रूम को बना देंगे थिएटर
iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को आप Amazon से 31,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। इस पर बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony कैमरा दिया गया है।
Realme 15 5G फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 27,398 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर बैंक कार्ड के जरिए अलग से 1500 रुपये का ऑफ भी मिल रहा है। इस फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में कंपनी ने 50MP का कैमरा मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया गया है।