Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 20, 2023, 03:21 PM (IST)
Best 50 inch smart tv under 28000 on amazon: भारतीय बाजार में 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की डिमांड अच्छी-खासी है। अब इस स्क्रीन साइज वाले टीवी को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने लिए 50 इंच वाला टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। हम आपको यहां 50 इंच वाले कुछ चुनिंदा टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप Amazon से 28 हजार से कम में खरीद सकते हैं। इन स्मार्ट टीवी में आपको बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ OTT ऐप्स, दमदार स्पीकर और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। आइए इन स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर… और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे
एसर का यह स्मार्ट टीवी 50 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसका रेजलूशन 3840×2160 पिक्सल है। इस टीवी में गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट दिया गया है। इसमें यूट्यूब, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी ऐप मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में 30 वॉट वाले स्पीकर के साथ-साथ पांच पिक्चर मोड और एचडीएमआई पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। टीवी पर 1,309 रुपये की ईएमआई और 2,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत
इस स्मार्ट टीवी का प्राइस 26,990 रुपये है और इस पर 1,309 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है। टीवी पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फीचर पर नजर डालें, तो इस टीवी में 50 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसका रेजलूशन 3840×2160 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के ब्लूटूथ, वाई-फाई, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। यह टीवी Dolby Audio से लैस है। इसके अलावा, टीवी में गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा से लेकर Disney + Hotstar जैसे ओटीटी ऐप तक का सपोर्ट दिया गया है।
कोडेक के स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले 50 इंच का है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसको 4K HDR, HDR10+, HLG और MEMC का सपोर्ट मिला है। इसमें 2GB RAM, 16GB स्टोरेज और ओटीटी ऐप का सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी गूगल टीवी पर काम करता है। इसके अलावा, टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। अमेजन पर टीवी 27,999 रुपये में बिक रहा है। आप टीवी को 1,357 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इस पर 2,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।