Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Oct 28, 2023, 06:33 PM (IST)
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: शॉपिंग वेबसाइट अमेजन की फेस्टिव सेल जारी है। इस शानदार सेल में पोर्टेबल स्पीकर से लेकर साउंडबार तक पर ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप अपने लिए साउंडबार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां चुनिंदा साउंडबार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है। इनकी कीमत भी 1 हजार रुपये से कम है। आइए इन साउंडबार के बारे में जानते हैं…
अमेजन पर उपलब्ध इस साउंडबार की कीमत 799 रुपये है। कनेक्टिविटी के लिए साउंडबार में ब्लूटूथ 5.0 वर्जन के साथ-साथ टीएफ कार्ड प्ले, यूएसबी पेनड्राइव और ऑक्स दिया गया है। इसमें TWS फंक्शन मिलता है। इसके जरिए आप दो अलग-अलग साउंडबार में एक गाना बजा सकते हैं। इसके अलावा, साउंडबार में दमदार बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पूरे 19 घंटे तक चलती है।
अमेजन के इस साउंडबार में ब्लूटूथ, ऑक्स, माइक्रो एसडी कार्ड और यूएसबी फ्लैश ड्राइव पोर्ट दिया गया है। इसको लैपटॉप, टीवी और मॉनिटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इस साउंडबार में शानदार साउंड का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 10 घंटे से ज्यादा का बैकअप देती है। इसे 849 रुपये में खरीदा जा सकता है।
जेब्रोनिक्स का साउंडबार ब्लूटूथ 5.0 वर्जन के साथ आता है। इसमें कॉलिंग के साथ TWS फंक्शन दिया गया है। इस साउंडबार में 52mm के डुअल ड्राइवर दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसमें वॉल्यूम व म्यूजिक कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं। इसकी बैटरी 10 घंटे तक चलती है। इसकी कीमत 899 रुपये है।
गोवो के इस साउंडबार की कीमत 999 रुपये है। इसमें led लाइट लगी है। बेहतर साउंड के लिए साउंडबार में 52mm के ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑक्स से लेकर यूएसबी और ब्लूटूथ तक का सपोर्ट मिलता है। वहीं, यह साउंडबार 2000mAh बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 10 घंटे चलती है।