Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 23, 2023, 02:30 PM (IST)
Amazon Grand Gaming Days सेल का आज यानी 23 दिसंबर को आखिरी दिन है। इसकी शुरुआत 19 दिसंबर से हुई थी। इस सेल में गेमिंग लैपटॉप, मॉनिटर और एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए नया गेमिंग माउस खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आपको यहां 1500 से कम के गेमिंग माउस की जानकारी मिलेगी, जो आपको पहली नजर में पसंद आ सकते हैं। और पढें: Oppo Find X9s को खरीदने के लिए मची लूट, यहां मिल रहा 9000 रुपये का तगड़ा Discount
अमेजन के इस वायर्ड गेमिंग माउस का डिजाइन काफी बेसिक है। इस माउस को आकर्षक बनाने के लिए RGB लाइट लगाई गई है। इसमें 6 बटन और ऑन-बोर्ड मेमोरी का सपोर्ट करता है, जो आपके द्वारा की गई कस्टामाइजेशन को याद रखता है। इसका इस्तेमाल विंडोज 7, 8 और 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ किया जा सकता है। इस माउस की कीमत 1,099 रुपये है। और पढें: 10,000 रुपये से कम में मिल रहे दमदार Air Coolers, गर्मी हो जाएगी छूमंतर
यह वायर वाला गेमिंग माउस है। इसमें 8 बटन और कस्टमाइजेबल RGB लाइट दी गई है। माउस में 4 कस्टम प्रोफाइल मोड और 12800 DPI ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। इसका वजन काफी हल्का है। इस अमेजन से 1149 रुपये में खरीदा जा सकता है।
लेनोवो का यह गेमिंग माउस बेहद शानदार है। इस पर अट्रैक्टिव ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। इस माउस में मल्टीकलर RGB लाइट दी गई है। इसमें 6 बटन मिलते है। इसका प्राइस 1,199 रुपये है।
इस माउस में RGB लाइट लगी है, जो इसे आकर्षक लुक प्रदान करती है। इन लाइट को अपने हिसाब से कस्टामाइज किया जा सकता है। इसमें 6 प्रोग्राम बटन और गेमिंग ग्रेड सेंसर दिया गया है। इसमें 8के डीपीआई ट्रैकिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से 1295 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस वायर्ड गेमिंग का डिजाइन कॉम्पेक्ट है। इस वजह से से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इस माउस में आरजीबी लाइट दी गई है। इसे आप अपनी पसंद से कस्टामाइज कर सकते हैं। इसमें 5 एडजस्टेबल डीपीआई लेवल मिलते हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। इसे आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।