Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 28, 2024, 11:53 AM (IST)
Amazon Deals on Home Theatre Systems: आपको फिल्म और वेब सीरीज देखना बहुत पसंद है, तो यह खबर आपके काम की साबित होने वाली है। हम आपको यहां Amazon India पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा होम थिएटर सिस्टम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सस्ते में खरीद सकते हैं। इन सिस्टम से आपको शानदार साउंड मिलेगी, जिससे आपको घर में ही सिनेमा हॉल का मजा मिलेगा। इसके अलावा आप इन सिस्टम से अपने फोन को भी कनेक्ट कर पाएंगे। और पढें: Amazon Prime Day 2026: जुलाई में आएगी बड़ी सेल, जानिए क्या-क्या मिलेगा खास
इस होम थिएटर सिस्टम में 3D सराउंड साउंड के साथ DSP का सपोर्ट दिया गया है। इसमें साउंडबार और सब-वूफर दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए पांच Equalizer मोड दिए गए हैं। इसके रिमोट से बास, Treble और वॉल्यूम को कंट्रोल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए होम थिएटर सिस्टम में HDMI (ARC), AUX, USB, ब्लूटूथ और OPT का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dynamic LED लाइट्स भी मिलती हैं। इसकी 7,999 रुपये है। इस सिस्टम पर 388 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इस पर 1 हजार का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। और पढें: Rs 1000 से कम में खरीदें Electric Juicer Mixers, हर दिन के रहेंगे बेस्ट
और पढें: 15000 से कम में खरीदें नया फ्रिज, गर्मी में ठंडे पानी के साथ मिलेगा फ्रेश फूड
इस होम थिएटर सिस्टम में स्टाइलिश डिजाइन वाले वॉल माउंटेड स्पीकर हैं। इसमें LED इंडिकेटर लगा है। शानदार साउंड के लिए होम थिएटर में डीप बास के साथ एक सब-वूफर दिया गया है। इसे रिमोट से ऑपरेट किया जा सकता है। इस सिस्टम में कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन को कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। इसकी असल कीमत 13,490 रुपये है। हालांकि, यह अमेजन पर 10,840 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस होम थिएटर सिस्टम पर 526 रुपये की ईएमआई भी मिल रही है।
यह लेटेस्ट होम थिएटर सिस्टम है। इसमें चार स्पीकर के साथ वायर्ड सब-वूफर दिया गया है। इसमें HDMI और ब्लूटूथ 5.3 मिलता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन और टीवी को कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा होम थिएटर सिस्टम में मल्टी-चैनल वॉल्यूम कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। इसकी कीमत 15,799 रुपये है। इस पर 766 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर BOB के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।