Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 13, 2024, 10:29 AM (IST)
WhatsApp में जल्द एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को कॉन्टैक्ट्स में नोट्स एड करने की सुविधा देगा। मेटा का लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स के एक्पीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम करता रहता है। कई सुविधा टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स को रोल आउट कर दी गई हैं। वहीं, अभी भी ढेरों फीचर्स डेवलपमेंट फेज में है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में व्हाट्सऐप के Notes फीचर की जानकारी भी सामने आई है। आइये, जानें कैसे काम करेगा व्हाट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर (WhatsApp Upcoming Feature) और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने Notes फीचर की जानकारी दी है। इसकी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.12 update से पता चला है कि कंपनी Notes फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स कॉन्टैक्ट्स में Notes अटैच कर पाएंगे। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स में नोट्स अटैच करने के लिए एक नई सुविधा डेवलप कर रहा है। इसे ऐप के भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
इस सुविधा के जरिए चैट इंफो स्क्रीन के अंदर ही यूजर्स के बारे में नोट्स जोड़ पाएंगे। इससे यूजर्स को उनके संबंध में जरूरी जानकारी पर नजर रखने का एक सही तरीका मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नोट हमेशा प्राइवेट होते हैं, इसलिए अन्य कॉन्टैक्ट इन्हें देख या उन तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसके अलावा, यह ध्यान रखें कि यह वर्तमान में एक स्पेशल बिजनेस टूल है, इसलिए यह शुरुआत में स्टैंडर्ड व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। इसे टेस्टिंग के तौर पर पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद यह सभी यूजर्स के लिए जारी होगा। बता दें कि व्हाट्सऐप और भी कई फीचर्स पर काम कर रहा है। चैनल्स और कम्युनिटी के लिए भी नए फीचर्स आने वाले हैं। कई रोल आउट हो गए हैं और कई डेवलपमेंट फेज में हैं।