Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 23, 2024, 10:14 AM (IST)
WhatsApp में जल्द एक AI पावर्ड फीचर देखने को मिलेगा। कंपनी फोटो एडिटिंग के लिए नए AI पावर्ड फीचर पर काम कर रही है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। इतना ही नहीं, लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Meta AI से सवाल पूछने जैसी सुविधा लाने पर काम कर रहा है। इन दोनों AI फीचर के आने के बाद यूजर्स के लिए ऐप में फोटो एडिटिंग करना और Meta AI से सवाल पूछकर अपनी दुविधा को दूर करने में मदद मिलेगी। आइये, इन दोनों फीचर के बारे में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने अपने इन दोनों आने वाले फीचर्स की जानकारी दी है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.7.13 update से पता चला है कि कंपनी फोटो एडिटिंग के लिए एक नए AI पावर्ड फीचर लाने पर काम कर रही है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
वहीं, WhatsApp beta for Android 2.24.7.14 update से यह जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को Meta AI से सवाल पूछने की सुविधा देगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
रिपोर्ट्स में स्क्रीनशॉट भी दिए गए हैं, जिनमें दोनों फीचर्स साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट के अनुसार, Ask Meta AI से आप कोई भी सवाल पूछे सकते हैं। फोटो एडिटिंग करने के लिए एक नया टूल भविष्य के अपडेट में ड्राइंग एडिटर के अंदर मिलेगा। यह टूल यूजर्स को अपनी फोटो पर विभिन्न क्रिएटिव इफेक्ट देने की सुविधा देगा।
“बैकड्रॉप” जैसी सुविधाओं के साथ यूजर्स प्रत्येक फोटो में विशिष्टता जोड़ सकते हैं। साथ ही, अपनी फोटो को बैकग्राउंड को भी बदल सकते हैं। इसके अलावा “रीस्टाइल” सुविधा यूजर्स को उनकी फोटो के स्टाइल बदलने के लिए एक टूल देगा। एक और तीसर ऑप्शन एक्पेंड दिया जाएगा। इससे वे फोटो को बड़ा कर पाएंगे।
ध्यान रखें कि WhatsApp के ये दोनों फीचर्स अभी डेवलपमेंट के अधीन हैं। इन्हें भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद इन फीचर्स को स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट किया जाएगा। अभी यूजर्स को इन फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।