comscore

WhatsApp कॉल सामने वाले ने नहीं उठाई, तो तुरंत भेज सकेंगे Voice message! आ रहा काम का फीचर

WhatsApp पर जल्द आ सकता है नया Voice message फीचर। इस फीचर के जरिए यदि सामने वाले ने आपकी व्हाट्सऐप कॉल रिसीव नहीं की, तो आप वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे।

Published By: Manisha | Published: Aug 24, 2025, 10:07 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अरने यूजर्स के लिए जल्द ही iPhone वाला धांसू फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर के जरिए यदि आप किसी को व्हाट्सऐप कॉल करते हैं और सामने वाले ने कॉल नहीं उठाया, तो आप उसे तुरंत वॉइस मैसेज भेज सकेंगे। इस वॉइस मैसेज के जरिए सामने वाले को पता चलेगा कि आपने उन्हें फोन क्यों किया था। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp beta for Android 2.25.23.21 अपडेट के जरिए नए Voice message फीचर की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया वॉइस कॉल फीचर व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान ही एक्सेस किया जा सकता है। जब भी सामने वाला आपकी कॉल का जवाब नहीं देगा, उसके बाद ही कॉल कट होने पर आपको नया वॉइस मैसेज का फीचर मिलेगा। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

इस फीचर पर क्लिक करके आप अपना वॉइस मेल रिकॉर्ड कर सकते हैं और कॉल करने की जरूरी वजह बता सकते हैं। जैसे ही सामने वाला व्हाट्सऐप पर आपकी मिस्ड कॉल देखेगा, वैसे ही उसे बॉटम पर आपका वॉइस मेल भी दिखाई देगा। वह वॉइस मैसेज पर क्लिक करके आपके रिकॉर्ड मैसेज को सुन सकेंगे। लीक रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!


स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि नया वॉइस मैसेज फीचर के लिए कोई अलग-सी टैब नहीं मिलेगी। चैट में जहां यूजर्स को सामने वाले ही मिस्ड-कॉल दिखाई देती है, वैसे ही उसे वॉइस कॉल के नीचे रिकॉर्ड वॉइस मैसेज का ऑप्शन दिखई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फीचर का उद्देश्य व्हाट्सऐप कॉल मिस होने के बाद भी यूजर्स को कॉल करने की वजह की जानकारी प्रोवाइड करना है। यकीनन यह व्हाट्सऐप का एक यूजफुल फीचर है