Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 26, 2024, 09:34 AM (IST)
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट कर दिया है। इसकी मदद से अब यूजर्स वीडियो मैसेज कोयू फॉर्वरड कर पाएंगे। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को 60 सेकेंड तक का इंस्टेंट वीडियो मैसेज भेजने की सुविधा देता है। यूजर्स कैमरा आइकन पर लॉन्ग प्रेस करके वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं और तुरंत भेज सकते हैं। हालांरि, वे इसे अन्य कॉन्टैक्ट के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन प्लान बनेगा WhatsApp Plus! प्रीमियम फीचर्स का मिलेगा एक्सेस
सभी कॉन्टैक्ट को एक ही वीडियो मैसेज भेजने के लिए भी उन्हें सभी कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करके इंस्टेंट वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना होगा। अब नया फीचर इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए इंस्टेंट वीडियो मैसेज शेयर करने की सुविधा दे रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp पर अब 3 नहीं बल्कि 20 चैट्स होंगी PIN! लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम फीचर
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.30 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप भेजने वाले इंस्टेंट वीडियो मैसेज को फॉर्वरड करने की सुविधा रोल आउट कर रहा है। और पढें: 1 मार्च से भारत में WhatsApp पर होगा नया नियम लागू, अब SIM के बिना नहीं चलेगा अकाउंट
रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट में भी यह फीचर देखने को मिल रहा है। वीडियो मैसेज को फॉर्वरड करने की सुविधा के बिना यूजर्स को या तो मैन्युअली एक नया वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ता था या स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे वर्कअराउंड का यूज करना पड़ता था। इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए यह नया फीचर लाया गया है। नया फॉरवर्ड फीचर यूजर्स के काम को आसान भी बनाएगा और उनको बेहतरीन एक्पीरियंस भी देगा।
ध्यान रखें कि यह फीचर अभी केवल टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। अभी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। व्हाट्सऐप आगे आने वाले समय में चैनल और कम्यूनिटी के लिए कई नए फीचर्स जारी करेगा। कुछ ही टेस्टिंग चल रही हैं। कई फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इन सभी अपकमिंग फीचर्स के साथ WhatsApp और भी उपयोगी हो जाएगा।