Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 10, 2024, 12:18 PM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लाने वाला है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप इस समय ढेरों फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है, जिन्हें भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल, इन सभी सुविधाओं की टेस्टिंग चल रही है। इन्हें बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। आज इस आर्टिकल में व्हाट्सऐप के उन फीचर की बात करेंगे, जिन्हें बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने कई फीचर्स के बारे में बताया है, जो टेस्टिंग फेज में हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
व्हाट्सऐप ने बीटा यूजर्स को कम्युनिटी ग्रुप चैट के लिए Event Duration फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर की मदद से ग्रुप के यूजर को इवेंट के लिए स्पेसिफिक स्टार्ट और एंड टाइम सेट करने की सुविधा देता है। यूजर्स इवेंट के लिए ड्यूरेशन सेट कर पाएंगे। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
WhatsApp Channels के लिए एक कैटेगरी फीचर रोल आउट हुआ है। फिलहाल, इसका यूज केवल बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं। अपकमिंग अपडेट के साथ फीचर को पेश किया जाएगा। अब यूजर्स 7 कैटेगरी व्यापार, मनोरंजन, जीवनशैली, समाचार और सूचना, संगठन, लोग और खेल के आधार पर चैनल सर्च कर पाएंगे।
कम्युनिटी ग्रुप के लिए चैट विजिबिलिटी फीचर रोल आउट किया गया है। नया ग्रुप बनाते समय कम्युनिटी एडमिन उस ग्रुप की विजिबिलिटी को मैनेज कर पाएगा। इसके लिए दो ऑप्शन Vidible और Hidden मिलेंगे। इस फीचर को भी अभी चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रोल आउट किया गया है। टेस्टिंग के बाद ये सभी फीचर्स व्हाट्सऐप के स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी इनके लिए यूजर्स को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।