Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 16, 2023, 09:13 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। अब कंपनी ने एक ऐसा फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडटे देखने के लिए एक नया शॉर्टकट दे रहा है। जी हां, अब व्हाट्सऐप के स्टेटस अपडेट को चैट स्क्रीन से देख पाएंगे। हालांकि, फिलहाल इसे कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ यह सभी के लिए रोल आउट होगा। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Status updates – conversation screen फीचर के रोल आउट की जानकारी मिली है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मैजूद WhatsApp beta for Android 2.23.24.23 update को इंस्टॉल करने वाले कुछ लकी बीटा यूजर्स को यह फीचर कई सुधार के साथ मिल रहा है।
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जहां यह नया फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इसके आने के बाद अब स्टेटस अपडेट देखने के लिए यूजर्स को व्हाट्सऐप अपडेट टैब में जाने की जरूरत नहीं होगी। वे चैट करते समय ही उस कॉन्टैक्ट का स्टेटस देख पाएंगे।
स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैट स्क्रीन पर सबसे ऊपर लेफ्ट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर एक रिंग बना दिखाई देगा। यह बताएगा कि उस कॉन्टैक्ट ने स्टेटस अपडेट किया है। आप इस पर क्लिक कर आसानी से उस कॉन्टैक्ट का स्टेटस अपडेट देख पाएंगे। यह यूजर्स के लिए स्टेटस देखने के तरीके को आसान बनाने के लिए लाया जा रहा है।
इसका मतलब यह है कि जब आप अपने कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत शुरू करते हैं तो आप तुरंत उनके स्टेटस अपडेट देख सकते हैं। यह चैट और स्टेटस अपडेट टैब के बीच नेविगेट करने की जरूरत को कम करके कन्वर्जेशन स्क्रीन से भी उनके स्टेटस अपडेट को देखने की सुविधा देगा।
हालांकि, ध्यान रखें कि इसे अभी केवल एंड्रॉयड के कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप के अपडेट के साथ फीचर को सभी के लिए लाया जाएगा। बीटा यूजर्स के लिए फीचर को टेस्टिंग के तौर पर जारी किया जाता है।