Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 20, 2024, 10:52 AM (IST)
WhatsApp Status के लिए हाल ही में एक नया फीचर रोल आउट किया था, जिसकी मदद से अब यूजर्स स्टेटस पर लोगों को मेंशन कर सकते हैं। यह इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्तों को मेंशन करने जैसे ही है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब यूजर्स को स्टेटस अपडेट पर ग्रुप चैट को मेंशन करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। आइये, इस अपकमिंग फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने ऐप के इस नए फीचर की डिटेल शेयर की है। वेबसाइट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.24.21 update से पता चला है कि कंपनी यूजर्स को स्टेटस अपडटे पर ग्रुप चैट को मेंशन करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें इस फीचर को साफ-साफ देख सकते हैं। स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स को स्टेटस अपडेट में ग्रुप चैट को मेंशन करने देगा। इसका मतलब है कि यूजर्स भविष्य में प्रत्येक मेंबर के बारे में बताए बिना पूरे ग्रुप को ही मेंशन कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
वर्तमान में, यूजर्स एक WhatsApp स्टेटस अपडेट में अधिकतम 5 कॉन्टैक्ट को मेंशन कर सकते हैं। ग्रुप को मेंशन करने की सुविधा देने का उद्देश्य एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को नोटिफाई करने की प्रोसेस को बढ़ाना है। एक बार जब किसी ग्रुप चैट के बारे में बताया जाता है, तो उस ग्रुप के सभी मेंबर को अपने आप स्टेटस अपडेट के बारे में एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
ध्यान रखें अभी इस फीचर पर डेवलपमेंट चल रहा है। इसे व्हाट्सऐप के भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।