comscore

WhatsApp जल्द होगा अपग्रेड, HD क्वालिटी में स्टेटस पर लगा पाएंगे फोटो और वीडियो

WhatsApp अपने स्टेटस फीचर को जल्द अपडेट करने वाला है। इसके बाद यूजर्स HD में फोटो और वीडियो स्टेटस पर लगा सकेंगे। इससे पहले यूजर्स को एचडी क्वालिटी में फोटो व वीडियो शेयर करने की सुविधा प्रदान की गई थी।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 07, 2023, 07:48 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp स्टेटस शानदार फीचर्स में एक है।
  • यह सुविधा जल्द अपग्रेड होने वाली है।
  • यूजर्स एचडी क्वालिटी में फोटो व वीडियो शेयर कर पाएंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp Status शानदार फीचर्स में से एक है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अब इस सुविधा को जल्द अपग्रेड करने वाला है। इस अपग्रेडेशन के बाद यूजर्स हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो स्टेटस पर लगा सकेंगे। इससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। इस फीचर को आने वाले अपडेट के साथ रोलआउट किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेजिंग ऐप ने हाल ही में अपने यूजर्स को एचडी क्वालिटी में फोटो व वीडियो शेयर करने की सुविधा प्रदान की थी। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर व्हाट्सएप बीटा Android 2.23.26.3 अपडेट मौजूद है, जिससे HD फीचर की जानकारी मिली है। यूजर्स को स्टेटस सेक्शन में HD ऑप्शन मिलेगा। इसके जरिए वह हाई-डेफिनेशन में फोटो और वीडियो स्टेटस पर लगा सकेंगे। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट जोन में है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में नए फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस फीचर को यूजर्स की मांग को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। इसके आने से स्टेटस लगाने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा।

नए साल में मिलेगा HD फीचर

उम्मीद की जा रही है कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद HD फीचर को नए साल की शुरुआत में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल, व्हाट्सएप की तरफ से अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

वीडियो कॉल पर एक साथ सुन पाएंगे म्यूजिक

व्हाट्सएप इस वक्त एचडी स्टेटस के अलावा शेयर म्यूजिक ऑडियो फीचर पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो इस फीचर के आने से यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान एक साथ म्यूजिक सुन पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को पहले वीडियो कॉल करनी होगी। इसके बाद Continue बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करते ही यूजर्स एक साथ वीडियो कॉल में गाने सुन पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट में है। इस सुविधा को जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जाएगा।