comscore

WhatsApp जल्द आ रहा काम का फीचर, पहचान सकेंगे कि फोटो नकली है या नहीं

WhatsApp में Search Image on Web फीचर लाने की तैयारी चल रही है, जिससे यूजर्स यह पता लगा सकेंगे कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 28, 2024, 10:44 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म की ऑथेंटिसटी को बनाए रखने के लिए एक खास फीचर लेकर आने वाला है। इसका नाम ‘सर्च इमेज ऑन वेब’ है। इसके आने से यूजर्स को सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हुए फोटो की प्रामाणिकता को सत्यापित करने की अनुमति मिलेगा। इससे यह पहचानना आसान हो जाएगा कि किसी तस्वीर में हेरफेर की गई है या फिर गलत तरीके से प्रस्तुत की गई है। इस सुविधा से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बेहतर होगा और फर्जी इमेज पर रोक लगेगी। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Search Image on Web

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने सर्च इमेज ऑन वेब फंक्शन पर काम करना शुरू कर दिया गया है। इसकी टेस्टिंग आने वाले दिनों में शुरू होगी। यह फीचर यूजर्स को रिवर्स मेज सर्च करने के लिए गूगल पर फोटो को तेजी से अपलोड करेगा, जिससे पता चल जाएगा कि इमेज वेब पर है या नहीं। अगर फोटो ऑनलाइन मिलती है, तो यूजर्स को फोटो से जुड़ी पूरी डिटेल मिल जाएगी। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

इस टूल के आने यह फायदा होगा कि यूजर्स जान सकेंगे कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं। उस तस्वीर को उसके ओरिजनल कॉन्टेक्स्ट से लिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

किसको मिलेगा नया फीचर

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप के अपकमिंग इमेज फीचर का सपोर्ट सबसे पहले वेब यूजर्स को मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद सुविधा को मोबाइल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।