Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2023, 09:44 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए कई नई सुविधाओं पर काम कर रहा है। अब Meta के स्वामित्व वाला लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ग्रुप को बेहतर तरीके से डिस्क्राइब करने के लिए लंबे ग्रुप सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन्स की सुविधा लेकर आया है। कंपनी ने इस सुविधा को रोल आउट करना शुरू कर दिया है ताकि यूजर्स अपने ग्रुप के बारे में और भी बेहतर जानकारी दे पाएं। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने हाल में ब्राजील में Communities रोल आउट करके ग्रुप कम्युनिकेशन फीचर का विस्तार किया है। इसके बाद से व्हाट्सऐप लेटेस्ट अपडेट में ग्रुप्स फीचर को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp Username बनाते समय इन बातों का नहीं रखा ध्यान, बाद में पड़ेगा पछताना
रिपोर्ट की मानें तो Android 2.23.3.9 अपडेट के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद खासतौर पर ग्रुप सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन के लिए कई बदलाव देखने को मिले हैं। इन बदलाव का उद्देश्य व्हाट्सऐप ग्रुप्स के लिए यूजर को बेहतर एक्सपीरिंयस देना है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें किए गए बदलाव दिखाई गए हैं। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर
WhatsApp ने ग्रुप के लिए लिखने वाले सबजेक्ट की कैरेक्टर लिमिट में बदलाव किया है। कैरेक्टर लिमिट को 25 से बढ़ाकर 100 तक कर दिया गया है। इससे ग्रुप एडमिन ग्रुप के उद्देश्य को उसका नाम रखते समय अच्छी तरह से बता पाएंगे।
इसके अलावा, व्हाट्सऐप ग्रुप डिस्क्रिप्शन की कैरेक्टर लिमिट को 512 से बढ़ाकर 2048 कैरेक्टर कर रहा है। यह सुविधा एडमिन को ग्रुप के बारे में जरूरी जानकारी जोड़ने के लिए अधिक जगह देगी। इससे ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए ग्रुप के उद्देश्य को समझने में आसानी होगी।
ध्यान रखें कि आप सभी यूजर्स अपने ग्रुप के लिए एक लंबा डिस्क्रिप्शन नहीं लिख सकते हैं। भले ही सुविधा आपके व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए पहले से ही इनेबल हो। इसके लिए अभी सभी यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।
एक लंबा ग्रुप सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन अभी उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो Play Store से एंड्रॉइड अपडेट के लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा इंस्टॉल करते हैं और आने वाले 24 घंटों में पिछले अपडेट (यहां तक कि अन्य प्लेटफार्मों के लिए) पर अधिक यूजर्स तक यह सुविधा पहुंचने की उम्मीद है।