Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 06, 2025, 11:06 AM (IST)
WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने AI पावर्ड ग्रुप आइकन फीचर पेश किया है। इसकी मदद से अब ग्रुप पर AI जेनरेटेड ग्रुप आइकन लगा पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.6.10 update के साथ एक नया फीचर रोल आउट किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से AI पावर्ड ग्रुप आइकन बना पाएंगे। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। स्क्रीनशॉट में साफ-साफ पता चल रहा है कि कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नई सुविधा रोल आउट की जा रही है। ग्रुप में दिखाया गया है कि इस फीचर के जरिए अपने ग्रुप चैट के लिए AI पावर्ड फोटोज बनाने की सुविधा देता है। ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप ने वर्तमान में AI-जनरेटेड फोटो के यूज को खासतौर पर ग्रुप आइकन तक सीमित कर दिया है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
इसका मतलब है कि यूजर्स अपने पर्सनल अकाउंट के लिए AI-पावर्ड प्रोफाइल फोटो नहीं बना सकते हैं, लेकिन वे ग्रुप आइकन बनाते या एडिट करते समय ऐसा कर सकते हैं। जिन लोगों के पास व्हाट्सऐप के भीतर मेटा AI का एक्सेस है, उन्हें अब AI का यूज करके एक ग्रुप फोटो बनाने का ऑप्शन मिलेगा। इससे अद्वितीय और क्रिएटिव आइकन सेट करना आसान हो जाएगा।
ध्यान रखें फिलहाल यह फीचर केवल बीटा यूजर्स के लिए हैं। हालांकि, सफल टेस्टिंग के बाद इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। व्हाट्सऐप और भी विभिन्न फीचर्स ला रहा है। इनमें से कुछ को रोल आउट कर दिया गया है और कई फीचर अभी भी डेवलपमेंट फेज में है।