Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 30, 2025, 10:02 AM (IST)
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं। इनमें Live फोटो सपोर्ट मौजूद है। अब व्हाट्सऐप iOS यूजर्स Live Photos और Android यूजर्स Motion Photos फोटो भेज सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सऐप यूजर्स अब Meta AI को प्रोम्प्ट देकर नई Chat Themes क्रिएट कर सकेंगे। साथ ही व्हाट्सऐप कॉल के लिए भी AI चैटबॉट के जरिए बैकग्राउंड जनरेट कर सकेंगे। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें नए स्टिकर पैक, एंड्रॉइड के लिए डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और ग्रुप सर्च फीचर आदि शामिल है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार
WhatsApp ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए फीचर्स का ऐलान किया है। इसमें Live Photo भेजना, एआई से चैट थीम क्रिएट करना, कॉल बैकग्राउंड जनरेट करना, स्टिकर पैक बनाना, एंड्रॉइड फोन में डॉक्यूमेंट स्कैन व ग्रुप सर्च फीचर आदि शामिल है। और पढें: WhatsApp पर Delete कर दिया मैसेज, क्या फिर भी पढ़ सकता है कोई?
Live Photo
WhatsApp पर अब यूजर्स Live Photos भी शेयर कर सकेंगे। iOS यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप पर Live Photo सपोर्ट आ चुका है। वहीं, Android के लिए Motion Photos के सपोर्ट को एड किया गया है। आपको बता दें, आईओएस और एंड्रॉइड में फोटो क्लिक करने से पहले कुछ सेकेंड्स की एक शॉर्ट क्लिक साउंड के साथ कैप्चर होती है, जिस लाइव फोटो व मोशन फोटो कहते हैं।
Meta AI
अब यूजर्स Meta AI के जरिए नई चैट थीम क्रिएट कर सकते है। इसके लिए उन्हें मेटा एआई पर अच्छा-सा प्रोम्प्ट देना होगा। ठीक इसी तरह आप वीडियो कॉल्स के लिए बैकग्राउंड भी एआई के जरिए जनरेट कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप में नए स्टिकर पैक को भी एड किया गया है, जिसमें Fearless Bird, School Day व Vacation आदि शामिल है। इसके साथ ही अब आप आसानी से व्हाट्सऐप पर ग्रुप को भी सर्च कर सकेंगे। अगर आपको ग्रुप का नाम याद नहीं है, तो आप सर्च में अपनी बातचीत को टाइप करके भी ग्रुप को सर्च कर सकते हैं। व्हाट्सऐप एंड्रॉइड में अब डॉक्यूमेंट स्कैनिंग का भी फीचर दस्तक दे चुका है, जो कि iOS में पहले से ही उपलब्ध है।