comscore

WhatsApp Business में आए दो नए फीचर, यूजर्स के आएंगे बहुत काम

WhatsApp ने बिजनेस यूजर्स के लिए क्रिएट ऐड और पेड पर्सनलाइस्ड मैसेज फीचर को पेश किया है। इन सुविधाओं के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 27, 2023, 04:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp ने क्रिएट ऐड और पेड पर्सनलाइस्ड मैसेज फीचर को लॉन्च किया है।
  • ये फीचर्स बिजनेस यूजर्स के बहुत काम आएंगे।
  • इससे पहले कंपनी ने विंडोज यूजर्स के लिए एडिट फीचर को रिलीज किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने बिजनेस प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए क्रिएट ऐड फीचर को जोड़ा है। साथ ही, पेड पर्सनलाइस्ड मैसेज फीचर को पेश किया है। कंपनी का मानना है कि इन दोनों नए फीचर से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और ये दोनों उनके बहुत काम आएंगे। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Business New Features

चैट-ऐप व्हाट्सऐप के मुताबिक, अब बिजनेस यूजर्स क्रिएट ऐड्स की मदद से बिना फेसबुक अकाउंट के विज्ञापन बना सकेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को ऐप में फेसबुक और इंस्टाग्राम से डायरेक्टली ऐड पोस्ट कर पाएंगे। इसके अलावा, पेड फीचर को भी प्लेटफॉर्म पर ऐड किया गया है। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

इस सुविधा के जरिए यूजर अपने ग्राहकों को उनके नाम और कॉल-टू-एक्शन बटन को ऐड करके पर्सनलाइज्ड मैसेज भेज सकेंगे। साथ ही, मैसेज को शेड्यूल करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कंपनी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि बिजनेस यूजर्स नए कस्टमर्स डिस्काउंट कोड के साथ परचेज बटन भी सेंड कर पाएंगे।

चल रही है टेस्टिंग

पेड मैसेज फीचर की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को जल्द ही सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले क्विक रिप्लाई, ग्रीटिंग मैसेज और कैटलॉग जैसे फीचर्स को जोड़ा था, जो वर्तमान में यूजर्स के बहुत काम आ रहे हैं।

100 मिलियन एक्टिव यूजर का आंकड़ा किया पार

मेटा ने बताया कि व्हाट्सऐप बिजनेस ने 200 मिलियन एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार किया है। साल 2020 में कंपनी के पास 50 मिलियन एक्टिव यूजर थे।

एडिट फीचर

व्हाट्सऐप ने बिजनेस ऐप के फीचर लॉन्च करने से पहले विंडोज यूजर्स के लिए एडिट मैसेज फीचर पेश किया था। इस फीचर के जरिए यूजर भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा यूजर्स के बहुत काम आएगी और वह प्लेटफॉर्म पर बिना गलती किए किसी को भी मैसेज भेज सकेंगे।

Truecaller के साथ की साझेदारी

आपकी जानकारी के लिए याद दिला दें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने मई में फर्जी कॉल पर रोक लगाने के लिए कॉलर आइडेंटिटी ऐप Truecaller से हाथ मिलाया था। दोनों कंपनियां नई सर्विस पर मिलकर काम कर रही हैं, जिससे इंटरनेट के माध्यम से की जाने वाली कॉल व मैसेज का पता आसानी लगाया जा सकेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिलहाल, इस सेवा की टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में इस सर्विस को जल्द ही सभी स्टेबल यूजर्स के लिए जारी करेगी।