comscore

WhatsApp में आ रहा गजब का फीचर, आपके पसंदीदा लोगों को मिलेगा स्टेटस नोटिफिकेशन

WhatsApp में नया टूल आने वाला है। इसकी मदद से WhatsApp Status में स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट्स को मेंशन किया जा सकेगा। इससे यूजर्स सभी कॉन्टैक्ट के स्टेटस देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 14, 2024, 09:11 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में नया फीचर आने वाला है
  • इसका नाम Status Mention है
  • इसके जरिए स्टेटस में स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट्स को मेंशन किया जा सकेगा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रहा है। हाल ही में मैसेजिंग ऐप ने टेस्टिंग के लिए नए इंटरफेस वाला स्टेटस टैब रिलीज किया था। अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने स्टेटस में उन कॉन्टैक्ट्स को एड कर पाएंगे, जिन्हें वे स्टेटस दिखाना चाहते हैं। इसके आने से स्टेटस देखने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा और यूजर्स के बीच तालमेल भी बेहतर होगा। news और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स

WhatsApp Status Mention फीचर

अपकमिंग फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WhatsApp Android 2.24.6.19 बीटा अपडेट में नए टूल को स्पॉट किया गया है। इसके माध्यम से व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status) में कॉन्टैक्ट्स को टैग किया जा सकता है। news और पढें: WhatsApp ने ग्लोबली जारी किया Status Ads और Promoted Channels फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि स्टेटस मेंशन टूल के जरिए जिन यूजर्स को स्टेटस में टैग किया जाएगा, उन्हें इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी। इससे वे प्लेटफॉर्म पर सीधा स्टेटस देख सकेंगे।

इस फीचर के आने से प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें बार-बार स्टेटस देखने के लिए स्टेटस टैब में नहीं जाना पड़ेगा।

डेवलपमेंट में है फीचर

व्हाट्सएप का स्टेटस मेंशन फीचर अभी डेवलपमेंट जोन में बना हुआ है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस फीचर को जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बीटा टेस्टर्स के लिए आया नया फीचर

आखिर में आपको बताते चलें कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल में बीटा यूजर्स के लिए अपडेटेड पिन फीचर को रिलीज किया है। इसके आने से अब प्लेटफॉर्म पर तीन की बजाय पांच चैट्स को एक साथ पिन किया जा सकेगा। फिलहाल, इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस फीचर को स्टेबल Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।