comscore

WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहा नया फिल्टर, आसानी से मिल जाएंगी महत्वपूर्ण चैट्स

WhatsApp का अपकमिंग फीचर List जल्द अपग्रेड होने वाला है। इसमें चैट फिल्टर जोड़ने की तैयारी चल रही है, जिससे चैट को सर्च करना काफी आसान हो जाएगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2024, 08:30 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp का अपकमिंग फीचर List पिछले कई दिनों से खबरों में बना हुआ है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिससे पता चला कि इस अपकमिंग फीचर में नया टूल जोड़ा जाने वाला है। इससे यूजर लिस्ट में उन कॉन्टैक्ट व ग्रुप को एड कर पाएंगे, जिनसे वे ज्यादा बात करना पसंद करते हैं। अब खबर है कि इसमें नया फिल्टर आने वाला है। इससे यूजर्स को लिस्ट में पूरा कंट्रोल मिलेगा। इसकी जानकारी wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से मिली है। news और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

news और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद Android 2.24.18.16 बीटा अपडेट से लिस्ट में मिलने वाले चैट फिल्टर की जानकारी मिली है। साथ ही, स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसे देखने से पता चलता है कि चैट फिल्टर लिस्ट के टॉप राइट कॉर्नर में अवेलेबल है। इसकी मदद से यूजर्स मौजूदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट्स में से स्पेसिफिक को चैट को आसानी से सर्च कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर बार चैट लिस्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। news और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

फिल्टर का नाम लिस्ट के समान ही होगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि यूजर्स तुरंत पहचान सकें और केवल उस विशेष लिस्ट से संबंधित चैट देखने के लिए उपयुक्त फिल्टर चुनें। यूजर्स केवल कस्टम चैट देखने के लिए लिस्ट द्वारा बनाए गए कस्टम फिल्टर का चयन करने में सक्षम होंगे, जिससे वे बिना किसी अन्य चैट पर जाए महत्वपूर्ण चैट विंडो पर पहुंच जाएंगे।

माना जा रहा है कि व्हाट्सएप में चैट फिल्टर आने से समय की बचत होगी। यूजर्स बिना स्क्रॉल करे चंद स्टेप में जरूरी चैट को एक्सेस कर सकेंगे। यह यूजर्स के बहुत काम आएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब होगा रोलआउट

रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सएप के चैट फिल्टर पर काम शुरू हो गया है। इस फीचर को जल्द बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसका सपोर्ट यूजर्स को मिलने लगेगा।