comscore

WhatsApp में Chats के लिए भी शेड्यूल कर पाएंगे Events, जानें कैसे

WhatsApp में चैट्स के लिए एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो ग्रुप्स के लिए पहले ही उपलब्ध है। अभी वह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। हालांकि, इसे जल्द ही रिलीज किया जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 09, 2025, 10:34 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में पिछले काफी समय से नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। नई सुविधाओं के साथ लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप और भी उपयोगी हो गया है। अब कंपनी एक और नया फीचर लाने पर काम कर रही है। अभी तक यूजर्स को ग्रुप्स में इवेंट शेड्यूल करने की सुविधा मिलती थी। जल्द ही वे सिंगल चैट में भी इवेंट शेड्यूल कर पाएंगे। कंपनी अभी इस फीचर को डेवलप कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Chats Event

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में चैट्स इवेंट फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.1.18 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप इंडिविदुल चैट्स में इवेंट क्रिएट करने के लिए फीचर लाने पर काम कर रही है। news और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। पहले फीचर को टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। उसके बाद सुविधा स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए आएगा। अभी फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को लंबा इंतजार करना होगा। news और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

ऐसे कर पाएंगे यूज?

रिलीज से पहले ही स्क्रीनशॉट में फीचर के यूज को समझा जा सकता है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैट्स में Attach File टैब के तहत यूजर्स को Event का ऑप्शन मिलेगा। यह ऑप्शन आपको poll के पास दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आप ग्रुप्स की तरह ही चैट्स के लिए इवेंट शेड्यूल कर पाएंगे।

WhatsApp Chats Event

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यूजर्स को इवेंट के लिए एक नाम देना होगा। साथ ही, वे डिस्क्रिप्शन भी दे सकते हैं। इसके बाद इवेंट किस तारीख को होगा, यह सिलेक्ट करें। इसके अलावा, यूजर्स के पास इवेंट खत्म होने के टाइम को भी सिलेक्ट कर पाएंगे। इस तरह आप कोई भी इवेंट आसानी से अपने दोस्त या फिर परिवार वालों के इवेंट शेड्यूल कर पाएंगे।