comscore

LinkedIn ने पेश किया भारतीय यूजर्स के लिए ID वेरिफिकेशन फीचर्स, जानें कैसे करें यूज

LinkedIn ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए ID वेरिफिकेशन फीचर पेश किया है। यूजर्स आधार कार्ड की जरिए वेरिफिकेशन करा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 07, 2023, 01:25 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • linkedin के भारतीय यूजर्स अब ID वेरिफिकेशन का यूज कर सकते हैं।
  • ID वेरिफिकेशन फीचर सभी के लिए फ्री में उपलब्ध है।
  • यूजर्स आधार कार्ड के जरिए वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

LinkdIn ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए नया आईडेंटिटी फीचर पेश किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आईडी वेरिफिकेशन होने का मतलब है कि सरकार द्वारा जारी की गई व्यक्ति की आईडी को लिंक्डइन के वेरिफिकेशन पार्टनर्स द्वारा वेरिफाइड किया गया है। कंपनी भारत में फ्री में सभी यूजर्स को वेरिफिकेशन दे रही है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: LinkedIn यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब AI तय करेगा आपकी Feed में कौन-सी पोस्ट दिखेगी

Linkedin का नया फीचर

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्रोफेशनल LinkedIn का आईडी वेरिफिकेशन फीचर केवल मान्य आधार नंबर और भारतीय फोन नंबर वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में लिंक्डइन यूजर का वेरिफिकेशन प्रोसेस HyperVerge करेगा। news और पढें: Cloudflare Outage: Canva, LinkedIn, Groww समेत कई बड़ी-बड़ी वेबसाइट घंटों रही डाउन

यह एक थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन सर्विस है, जो DigiLocker का यूज करती है। कंट्री मैनेजर गुप्ता का कहना है कि लिंक्डइन पर जब आप दिखाते हैं कि आप रियल हैं तो आपके पास आपके और आपकी कम्युनिटी के लिए जरूरी प्रोफेशनल अवसर सर्च का एक बड़ा मौका होगा। news और पढें: Facebook पर दोबारा लौटा LinkedIn वाला फीचर, घर बैठे मिलेगी नौकरी

फ्री में करा सकेंगे वेरिफिकेशन

साथ ही, गुप्ता ने ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा कि उनका मानना है कि वेरिफिकेशन लिंक्डइन पर सभी के लिए होना चाहिए। इस कारण यह फीचर भारत में उनके सभी योग्य सदस्यों के लिए उपलब्ध और फ्री होगी।

लिंक्डइन ने अनुसार, कंपनी सदस्यों की आधार आईडी के किसी भी सेंसटिव डेटा तक एक्सेस नहीं कर पाएगी। लिंक्डइन केवल यूजर्स का नाम, शहर (राज्य और देश) और जन्म तिथि देख सकेगी। वह जानकारी दूसरों को दिखाई नहीं देती है और लिंक्डइन इसका यूज सुरक्षा उद्देश्यों के लिए कर सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी की सदस्य डिजिलॉकर अकाउंट में सेव दस्तावेजों को भी एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

कई तरीकों से करा सकते हैं वेरिफिकेशन

यदि किसी यूजर के पास आधार कार्ड नहीं है, तब भी वे कई तरीकों से वेरिफिकेशन कर सकते हैं। कोई भी यूजर वर्क ईमेल, या वर्कप्लेस क्रेडेंशियल्स के जरिए भी वेरिफिकेशन प्रोसेस को करना सिलेक्ट कर सकता है। पोस्ट में कहा गया है कि यदि आप एक नई नौकरी सर्च करना शुरू कर रहे हैं तो नौकरी के पोस्टर या उनकी कंपनी के बारे में सत्यापित जानकारी आपको आत्मविश्वास से उनके साथ जुड़ने और अच्छे अवसरों का पता लगाने में मदद कर सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह सुविधा अभी में ग्लोबल लेवल पर चुनिंदा कंपनियों के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे भारत में अधिक यूज के लिए शुरू की जाएगी।