Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 27, 2023, 08:35 PM (IST)
Image: Pixabay
Google Chrome ब्राउजर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है और कंपनी ने प्राइवेसी के मद्देनजर एक सिक्योरिटी फीचर शामिल किया है। लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स क्रोम ब्राउजर में मौजूद Incognito Tab को आसानी से लॉक कर सकते हैं, यानी कोई दूसरा व्यक्ति चोरी-छिपे उस टैब को अनलॉक नहीं कर पाएगा। और पढें: Google ने Chrome यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा! आया जबरदस्त अपडेट, मिलेगा ये धांसू फीचर
क्रोम ब्राउजर पर फिंगरप्रिंट अनलॉक सिस्टम ऐसे काम करेगा, जैसे वह मोबाइल पर काम करता है। यूजर्स क्रोम में Incognito Tab को ओपेन करेंगे तो हर एक बार फिंगरप्रिंट से उसे अनलॉक करना होगा। हालांकि इसके लिए पहले सेटिंग्स में बदलाव करना होगा। यह फीचर ऑप्शनल है और यूजर्स चाहें तो इसे सेटिंग्स में जाकर ऑफ भी कर सकते हैं। और पढें: Google Chrome में आया Auto Browse फीचर, ऑनलाइन फॉर्म भरना और ऑर्डर करना अब हुआ आसान
सर्च जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म Google ने जानकारी शेयर की है कि वह क्रोम ब्राउजर के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है। इसके बाद यूजर्स को Incognito tabs ओपेन करने के लिए फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा। इस फीचर को एंड्रॉयड के लिए जारी किया गया है। सबसे पहले इस फीचर को बीते साल स्पॉट किया था। इस फीचर को सबसे पहले साल 2021 में IOS यूजर्स के लिए जारी किया था। और पढें: Google ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए Chrome में Gemini AI को किया शामिल, अब मिलेंगे ये सब फीचर्स
क्रोम के इस इनकॉग्निटो टैब को ओपेन करेंगे तो उस पर लिखा नजर आता है कि गूगल क्रोम यह जानकारी सेव नहीं करता है। इस ब्राउजर की कुकीज और साइट का डाटा भी गूगल एक्सेस नहीं करता है। थर्ड पार्टी कुकीज को ब्लॉक किया गया है। लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स Incognito Tab को लॉक कर सकते हैं, जिसे फिंगरप्रिंट या कोड की मदद से अनलॉक किया जा सकेगा।
गूगल क्रोम में पहले से कई फीचर मौजूद हैं, जो यूजर्स को डाटा सेविंग से लेकर बैटरी सेविंग तक में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स मोबाइल क्रोम ऐप पर डेस्कटॉप का एक्सीपीरियंस कर सकते हैं।