comscore

X पर आ गया AI Article Summaries फीचर, लंबे आर्टिकल्स का सेकेंड्स में मिलेगा सार

Elon Musk के X प्लेटफॉर्म पर नया Summarize फीचर आ चुका है। यह फीचर आपका कीमती समय बचाकर लंबे आर्टिकल को पढ़ने में मदद करेगा। यहां जानें कैसे।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Mar 22, 2026, 11:02 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Elon Musk अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले जिसे Twitter कहा जाता था) को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आते रहते हैं। इस बीच अब एक्स प्लेटफॉर्म पर नया ‘AI-powered article summaries’ फीचर पेश किया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है एक्स का यह नया फीचर यूजर्स को एक्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद लंबे-लंबे आर्टिकल को समझने के लिए summaries पेश करेगा। इस नए फीचर की मदद से आप कम समय में बड़े-बड़े आर्टिकल का सार समझ सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Xbox गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 2026 में आ सकता है Microsoft का Gaming Copilot AI

X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए नए फीचर की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह X आर्टिकल के लिए नया Summaries फीचर रोलआउट कर रहे हैं। इस फीचर के तहत आप बस Summarize बटन पर क्लिक करके बड़े-बड़े आर्टिकल का सार जान सकेंगे। यह फीचर आपके कीमती समय को बचाने में मदद करेगा। news और पढें: Microsoft ने दी गेमर्स को खुशखबरी, Xbox को लेकर किया बड़ा ऐलान, PC गेम भी खेल सकेंगे


अगर सार पढ़कर आपको आर्टिकल में दिलचस्पी जागती है, तो आप इसे पूरा भी पढ़ सकते हैं। कई बार हम हेडलाइन पढ़कर पूरा आर्टिकल पढ़ने लग जाते हैं और अंत में अहसास होता है कि इस आर्टिकल ने हमारा समय बर्बाद कर दिया। ऐसे ही कीमती समय को बचाने में एक्स का नया फीचर आपकी मदद करने वाला है।

How to Summarize article on X

1. सबसे पहले अपने फोन या फिर लैपटॉप में X ओपन करें।

2. इसके बाद उस आर्टिकल को ओपन करें, जिसका सार आप जानना चाहते हैं।

3. अब आपको उस आर्टिकल के साथ एक नया “Summarise” बटन दिखेगा।

4. इस बटन पर क्लिक करके आप सेकेंड्स के अंदर उस आर्टिकल का सार जान सकेंगे।

X ‘Listen’ option

इसके अलावा, एक्स ने नया Listen ऑप्शन भी प्लेटफॉर्म में जोड़ा है। इस फीचर के जरिए आप एक्स आर्टिकल को सुन सकेंगे। आपके लिए उस आर्टिकल को Grok AI पढ़कर सुनाएगा।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

X पर Summarize फीचर क्या है?

X पर ‘AI-powered article summaries’ फीचर यूजर्स को लंबे-लंबे आर्टिकल को कम समय में समझने के लिए आर्टिकल का सार पेश करता है।

X ट्विटर क्या है?

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Twitter एक पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे Elon Musk द्वारा खरीदने के बार रीनेम कर दिया गया था। इसके बाद से इसे X नाम से जाना जाता है।