comscore

फोन की बैटरी को कितने परसेंट तक करना चाहिए चार्च? 90% लोगों करते हैं Full Charge की गलती

क्या आप जानते हैं कि आपके फोन को 100% चार्ज करना आपकी बैटरी के लिए नुकसानदेह हो सकता है? आजकल लोग अक्सर रात भर फोन चार्जिंग पर छोड़ देते हैं, लेकिन यही आदत आपके स्मार्टफोन की बैटरी की लाइफ को कम कर रही है। आइए जानते हैं सही तरीका।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 03, 2025, 09:33 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: क्या वायरलेस चार्जर से फोन चार्ज करना होता है सेफ? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका हैसुबह उठने से लेकर रात तक हर काम में फोन हमारे साथ रहता हैऐसे में इसकी बैटरी की हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी हैअक्सर लोग अपने फोन को 100% तक चार्ज करना पसंद करते हैंकई लोग तो रात भर फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं ताकि सुबह बैटरी पूरी तरह से चार्ज मिले, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत आपकी बैटरी को धीरे-धीरे खराब कर देती है, अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब से यह आदत बदल लेना ही बेहतर होगा news और पढें: इन वजहों से फोन की बैटरी जल्दी होती है खत्म, घर बैठे ऐसे करें तुरंत ठीक

बैटरी को 100% चार्ज करने से कौन-सा खतरा बढ़ता है?

विशेषज्ञ बताते हैं कि फोन की बैटरी को बार-बार पूरी तरह 100% तक चार्ज करना बैटरी पर दबाव डालता हैरिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बैटरी पूरी तरह चार्ज होती है, तो उसमें वोल्टेज ज्यादा बढ़ जाता हैयह वोल्टेज बैटरी के अंदर केमिकल बदलाव लाता है, जो समय के साथ बैटरी की क्षमता को कम कर देता है, अगर बैटरी को केवल 85-90% तक चार्ज किया जाए, तो उसकी लाइफ 10-15% ज्यादा बढ़ सकती है news और पढें: फोन को 100% चार्ज करना चाहिए या नहीं? 90% लोग करते हैं ये गलती

फोन चार्जिंग का सही तरीका क्या होना चाहिए?

फोन की बैटरी को 20% से 80% के बीच रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है, न तो बैटरी को 0% तक डिस्चार्ज करना चाहिए औरही रोजाना 100% तक चार्ज करना सही है, अगर किसी खास मौके जैसे लंबी यात्रा या जरूरी काम के लिए जरूरत हो, तभी बैटरी को फुल चार्ज करना चाहिएइसके अलावा बैटरी को ठंडे या ज्यादा गर्म माहौल से बचाना भी जरूरी हैएक्सपर्ट्स का कहना है कि बैटरी को ज्यादा गर्म या ठंडा रखने से उसे 100% चार्ज करने से भी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता हैयही कारण है कि आजकल स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन में बैटरी तापमान को नियंत्रित करने वाले फीचर्स देती हैंकई बारToo Hot to Charge” जैसा अलर्ट भी आता है, जो इस खतरे की ओर इशारा करता है

क्या फास्ट चार्जिंग से भी बैटरी पर असर पड़ता है?

फास्ट चार्जिंग का ट्रेंड भी आजकल बढ़ गया हैहालांकि यह समय बचाने के लिहाज से सही लगता है, लेकिन बैटरी के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं हैतेज चार्जिंग से बैटरी गर्म हो जाती है और यही गर्मी बैटरी को धीरे-धीरे खराब करती हैकई बार ज्यादा गर्मी के कारण बैटरी फटने या आग लगने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैंइसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल केवल तभी करें जब जरूरी हो, लेकिन इसे रोजमर्रा की आदतबनाएंअगर आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक चले, तो बेहतर होगा कि चार्जिंग की इन छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें और बैटरी को सही तरीके से चार्ज करेंइससे आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतरीन काम करेगा

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource