क्या आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? जानिए वजह
July 08, 2026
Ashutosh Ojha
Fast Charging से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है, लेकिन बार-बार इस्तेमाल करने पर बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है।
हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन फोन को स्मूद बनाती है, लेकिन यह ज्यादा बैटरी खर्च करती है।
कई ऐप्स बिना इस्तेमाल किए भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। ये इंटरनेट, लोकेशन और RAM का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
फोन की बैटरी हमेशा नई जैसी नहीं रहती। कई बार चार्ज और डिस्चार्ज होने के बाद उसकी क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अगर आपके इलाके में 5G सिग्नल कमजोर है, तो फोन बार-बार बेहतर नेटवर्क सर्च करता है। जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है।
फोन को रातभर चार्जिग पर लता छोड़ देना भी गलत है। इससे बैटरी हेल्थ पर असर पड़ सकता है।
ज्यादा देर तक हेवी गेम्स खेलने से फोन गर्म होता है और लंबे समय तक ऐसा करने से बैटरी की हेल्थ प्रभावित हो सकती है।
Battery Optimization सेटिंग्स का इस्तेमाल करें। इसको ऑन करने से बैकग्राउंड ऐप्स कंट्रोल होते हैं और बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है।
Thanks For Reading!
घर बैठे Passport कैसे बनवाएं? जानिए पूरा प्रोसेस
अगली वेब स्टोरी देखें.