Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 04, 2025, 09:18 AM (IST)
Galaxy Unpacked Event: Time and Streaming Details - All details here.
Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज यानी 4 सितंबर को आयोजित होने वाला है। यह कंपनी का तीसरा बड़ा इवेंट है, जिसमें लंबे समय से खबरों में बने Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ गैलेक्सी टैब एस 11 टैबलेट से भी पर्दा उठाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने अनपैक्ड इवेंट ऑर्गनाइज कर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 (Samsung Galaxy Z Fold7) और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 (Samsung Galaxy Z Flip 7) को पेश किया। इससे पहले साल की शुरुआत में पहले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) को लॉन्च किया गया था। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 लॉन्च से 1 दिन पहले कीमतें हुई लीक, इस बार 3 लाख तक जाएगी रकम!
सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को वर्चुअली कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब (YouTube) चैनल और वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा, आप हमारी वेबसाइट पर भी इस इवेंट को देख सकते हैं। और पढें: Spider-Man के साथ Samsung का नया कैंपेन हुआ वायरल, नई Galaxy Z Series के लिए रिलीज किया दमदार टीजर
और पढें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के कुछ ही दिनों में महंगा हुआ फोन, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP का कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2400 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग से लैस 4900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह फोन Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
गैलेक्सी एस 25 एफई के अलावा अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 11 को भी पेश किया जा सकता है। हालियां लीक्स में दावा किया जा रहा है कि टैब को ब्राइट और बड़े डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग टैब में Exynos या फिर MediaTek की चिपसेट देखने को मिल सकती है। इसमें 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है।
सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एस 25 एफई और टैब एस 11 की कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन दोनों प्रोडक्ट की कीमत 45 से 50 हजार के बीच रखी जा सकती है।