Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 09, 2025, 06:53 PM (IST)
India Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अब पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां एक तरफ पाकिस्तान पर हमले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी न्यूज और ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं। इस तरह की जानकारी से लोगों के बीच डर और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहने के साथ फेक खबर को पहचानना भी बहुत जरूरी है। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप फर्जी खबर व ट्वीट को आसानी से पहचानकर उसे अन्य यूजर्स तक पहुंचने से रोक पाएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
फर्जी खबर को पहचानने के लिए सबसे पहले उसके सोर्स को पता लगाएं, जहां से जानकारी आई है। इसके लिए आप सोशल मीडिया अकाउंट को देखें कि उस पर ब्लू टिक है या नहीं। यदि ब्लू टिक नहीं है, तो समझ जाए कि अकाउंट फेक है। इसके अलावा, आप जानकारी की विश्वसनीयता की जांच करने के लिए सरकारी ट्विटर हैंडल जैसे PIB Fact Check, Ministry of Defence आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Meta का बड़ा कदम, WhatsApp, Facebook और Messenger पर स्कैमर्स की छुट्टी, लॉन्च हुआ नया सुरक्षा फीचर
आमतौर पर देखा गया है कि जब भी कोई बड़ी घटना होती है, तो उससे जुड़ी पुरानी रिपोर्ट्स को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। इस तरह की रिपोर्ट्स को पहचानने के लिए उसकी डेट, हेडलाइन और कंटेंट पर ध्यान दें। यदि डेट गलत है या फिर हेडलाइन और कंटेंट में स्पेलिंग की गलती है, तो इसका मतलब है कि खबर के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह पूरी तरह से फेक है। और पढें: कर्नाटक बना भारत का पहला राज्य, 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह बंद
व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी इमेज और वीडियो वायरल होती है। इनको पहचानना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप Google Images जैसे रिवर्स इमेज सर्च फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेक न्यूज की पहचान करने और उसे रोकने का यह सबसे अहम कदम है। किसी भी ट्वीट और व्हाट्सएप मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले सोचें कि क्या उसमें दी गई जानकारी सही है और क्या इसमें सूचना का समर्थन करने वाला कोई आधिकारिक बयान है, यदि इनका जवाब नहीं, तो शेयर न करें। ऐसा करने से फर्जी खबर व ट्वीट वायरल होने से रुक जाएंगी।