Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 16, 2024, 01:03 PM (IST)
Gmail गूगल की सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाली ईमेल सर्विस है। जाहिर है आप भी इसका इस्तेमाल करते होंगे और आपको इसके कुछ फीचर्स के बारे में पता होगा, लेकिन कई फीचर ऐसे भी हैं, जिनकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है। इन ही में से एक शेड्यूल फीचर है। इसकी मदद से आप किसी भी Email को शेड्यूल करके तय समय पर भेज सकते हैं। आइये, इस आर्टिकल में स्टेप-बाय-स्टेप ईमेल शेड्यूल करने का तरीका जानते हैं। और पढें: Google I/O 2026: अब Gmail Inbox खुद देंगे आपके सवालों के जवाब, आया नया AI फीचर
1. अपने आईफोन या फिर एंड्रॉइड फोन पर जीमेल ऐप ओपन करें।
2. ईमेल लिखने के लिए कंपोज बटन पर क्लिक करें।
3. टॉप राइट साइड में बने तीन डॉट ऑप्शन पर टैप करें।
4. यहां आपको शेड्यूल सेंड ऑप्शन मलेगा, उसे सिलेक्ट करें।
5. अब तारीख और समय सेट करके शेड्यूल कर दें।
6. इस तरह आपका ईमेल शेड्यूल हो जाएगा। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश
1. अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में जीमेल ओपन करें।
2. टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में बने कंपोज बटन पर क्लिक करें।
3. ईमेल ड्राफ्ट करें।
4. सेंड बटन के बगल में बने एक और बटन पर क्लिक करें।
5. आपको शेड्यूल सेंड विकल्प मिलेगा।
6. यहां समय और तारीख एंटर करके ईमेल शेड्यूल कर दें। और पढें: Gmail यूजर्स के लिए 7 स्मार्ट Tips, जो हर किसी को करनी चाहिए यूज!
जीमेल में 100 ईमेल को शेड्यूल किया जा सकता है। आपको आपके द्वारा शेड्यूल किए गए ईमेल नेविगेशन पैनल में मौजूद Scheduled कैटेगरी में मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक जाइंट गूगल ने साल 2019 में जीमेल यूजर्स के लिए शेड्यूल फीचर को रोलआउट किया था।
टेक कंपनी गूगल ने पिछले साल अगस्त में जीमेल मोबाइल यूजर्स के लिए ट्रांसलेशन फीचर को लॉन्च किया था। इसकी मदद से आप अपनी भाषा में ईमेल टाइप कर सकते हैं। यह फीचर टेक्स्ट बॉक्स में ‘ट्रांसलेट करें’ बैनर के रूप में दिखाई देगा। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स का काम आसान हो जाएगा।
इसकी मदद से यूजर्स आसानी से ईमेल टाइप कर सकेंगे। इससे पहले टेक जाइंट गूगल ने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में इमोजी रिएक्शन फीचर को जोड़ा था। इस फीचर के जरिए आप किसी भी ईमेल पर इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।