comscore

Android Tips: अब HD में करें स्क्रीन-रिकॉर्डिंग, यहां मिलेगा सीक्रेट फीचर

Screen Recording: अगर आप अपने स्मार्टफोन में होने वाली स्क्रीन-रिकॉर्डिंग की क्वालिटी को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 12, 2025, 08:43 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Android Tips: एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई तरह के हीडन फीचर मिलते हैं। इन फीचर के जरिए आप फोन को और भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही एक फीचर की जानकारी इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं। कई लोग अपने फोन के किसी फीचर या फिर एक्टिविटी की जानकारी देने के लिए स्क्रीन-रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल करते हैं। इस फीचर के जरिए आप अपने फोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि, यूजर्स में अक्सर शिकायत देखी जाती है कि उनके फोन में होने वाली स्क्रीन रिकॉर्डिंग की क्वालिटी अच्छी नहीं है, तो ऐसे में वह HD ऑप्शन को चुन सकते हैं। news और पढें: Instagram पर अपनी Reels वायरल करनी है? अपनाएं ये 7 आसान तरीके

स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए Android स्मार्टफोन में आप HD क्वालिटी में भी अपनी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती है। आप फोन में मौजूद बिल्ट-इन फीचर का एक्सेस करके स्क्रीन रिकॉर्डिंग की क्वालिटी को इम्प्रूव कर सकते हैं। यहां जानें कैसे। news और पढें: WhatsApp पर फोटो भेजते समय क्वालिटी खराब हो जाती है? ऐसे भेजें HD इमेज

Android फोन में HD स्क्रीन-रिकॉर्डिंग यूं करें-

1. फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग की क्वालिटी को इम्प्रूव करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings को ओपन करना होगा।

2. इसके बाद Accessibility and Convenience वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

3. यहां आपको बॉटम में Screen Recording का ऑप्शन दिखाई देगा।

4. जैसे ही आप Screen Recording वाले ऑप्शन पर टैप करेंगे, तो आपको Definition के ऑप्शन पर टैप कर देना है।

5. यहां आपके सामने High, Medium, Low व Custom के ऑप्शन दिखेंगे।

6. HD में स्क्रीन-रिकॉर्डिंग करने के लिए आपको High वाले ऑप्शन को चुनना होगा और बस आपकी फोन की सेटिंग ऑन हो जाएगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

जैसे ही आप सेटिंग में जाकर High वाले ऑप्शन को ऑन कर देते हैं। उसके बाद से आप HD क्वालिटी में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। यह फीचर काफी सुविधाजनक है, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से स्मार्टफोन में कर सकते हैं।