Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 25, 2025, 04:56 PM (IST)
air conditioner safety
और पढें: बारिश के मौसम में AC से क्यों आती अजबी-सी गंध? खतरनाक या फिर नॉर्मल, जानें यहां
आजकल AC हर घर की जरूरत बन गई है ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) ही एकमात्र सहारा बन गया है, जिससे लोग राहत पा रहे हैं। लेकिन लगातार AC का इस्तेमाल कितना सही है, यह सवाल बहुत से लोगों के मन में उठता है। गर्मी में लोग दिन-रात AC चलाते हैं पर क्या यह सुरक्षित है? तकनीकी रूप से देखें तो AC को 24 घंटे चलाया जा सकता है, लेकिन इससे जुड़े कई जोखिम और नुकसान भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। और पढें: AC Tips: मानसून में चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाता है ये फीचर, बारिश होते ही ON करना न भूलें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार 8 से 10 घंटे AC चलाना सबसे सही माना जाता है। अगर जरूरत हो तो 12 से 15 घंटे तक भी AC चलाया जा सकता है, बशर्ते उसकी सही देखभाल की जाए। लंबे समय तक AC चलाने से बिजली की खपत बढ़ती है जिससे बिल ज्यादा आता है। साथ ही मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ने से कंप्रेसर पर असर पड़ सकता है और उसकी लाइफ कम सकती है। इसलिए जरूरी है कि बीच-बीच में AC को बंद करें या उसका तापमान थोड़ा बढ़ा दें ताकि मशीन को आराम मिल सके।
AC के लगातार इस्तेमाल से कुछ गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। सबसे पहले तो मशीन ओवरहीट हो सकती है, जिससे उसमें तकनीकी खराबी आ सकती है। अगर समय पर सर्विसिंग न कराई जाए तो AC के फिल्टर गंदे हो जाते हैं जिससे कमरे की हवा की क्वालिटी गिर जाती है और एलर्जी या सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सबसे बड़ा खतरा तब होता है जब लापरवाही के चलते वायरिंग या कंप्रेसर ओवरलोड हो जाए, जिससे शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट तक हो सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका AC सालों तक बढ़िया काम करे तो उसकी समय-समय पर सर्विसिंग कराना जरूरी है। इसके अलावा कमरे की एयर टाइटिंग सही होनी चाहिए ताकि ठंडी हवा बाहर न निकल पाए। तापमान को 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करना सबसे सही माना जाता है क्योंकि इससे न तो मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और न ही बिजली की खपत जरूरत से ज्यादा होती है। हो सके तो इन्वर्टर AC का इस्तेमाल करें क्योंकि ये बिजली की खपत को कंट्रोल करता है और लंबे समय तक चलने के लिए बेस्ट होता है।